साल 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं । किम आखिरी बार फिल्म 'मघधीरा' में नजर आई थीं । यह फिल्म साल 2009 में आई थी । इसमें भी उनका कैमियो रोल था । किम को लाइम लाइट से दूर हुए 11 साल हो चुके हैं । फिल्म 'मोहब्बतें' के बाद किम को जो फिल्में मिलीं वो सब फ्लॉप रहीं । इसी वजह से किम को काम मिलना बंद हो गया और वो धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं । किम के अलावा भी कई एक्ट्रेस बॉलीवुड में हिट फिल्में देने के बाद बॉलीवुड से गायब हो गईं । जानते हैं इनके बारे में....
विज्ञापन
2 of 8
esha gupta
- फोटो : social media
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म से छा गई थीं । उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया था । ईशा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं । उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2007 में भाग लिया था । यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था । ईशा ने 'जन्नत 2' के बाद भी कई फिल्में कीं लेकिन सब फ्लॉप रहीं। अब ईशा फिल्मों में नजर नहीं आती हैं ।
विज्ञापन
3 of 8
shamita shetty
शमिता शेट्टी
यही हाल शमिता शेट्टी का हुआ। हालांकि उनके नाम 2-3 अच्छे आइटम नंबर हैं। शमिता ने भी फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना डेब्यू किया था ।
4 of 8
Sonal Chauhan
- फोटो : amar ujala mumbai
सोनल चौहान
इमरान हाश्मी की ही फिल्म से डेब्यू करने वाली दूसरी हीरोइन हैं सोनल चौहान। पहली फिल्म 'जन्नत' हिट तो हुई और यह भी लगा था कि सोनल बी टाउन में अच्छी जगह बना पाएंगी लेकिन दूसरी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बावजूद वो फ्लॉप रहीं ।
विज्ञापन
5 of 8
ayesha takia
आएशा टाकिया
आएशा टाकिया की पहली फिल्म थी 'टारजन द वंजर कार' जो उनके लिए कोई वंडर नहीं कर पाई। लेकिन दूसरी फिल्म 'वांटेड' से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि अब आएशा फिल्मों से दूर अपने परिवार में व्यस्त हैं ।
विज्ञापन
6 of 8
Preeti Jhangiani
प्रीति झंगियानी
प्रीति झंगियानी ने अपना करियर साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' से शुरू किया था । उनकी ये डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति से उनके फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन जल्द ही अभिनेत्री ने बॉलीवुड से दूरी बना ली । प्रीति ने साल 2008 में मॉडल और एक्टर परवीन डबास के साथ शादी की थी।
विज्ञापन
7 of 8
Gracy Singh
- फोटो : Social Media
ग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह को फिल्म 'लगान' में आमिर खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर तो आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
स्नेहा उलाल
ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में डेब्यू करके धूम मचा दी थी। उम्मीद थी कि उनका करियर हिट होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने 'लकी' के बाद सलमान के भाई सोहेल के साथ फिल्म 'आर्यन' की लेकिन वो भी नहीं चली। बाद में तबीयत खराब होने के चलते स्नेहा ने फिल्मों से दूरी बनाना ही ठीक समझा हालांकि स्नेहा कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।