फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Harassment Case: सेलिना जेटली से सोनम कपूर तक, यौन उत्पीड़न का दर्द झेल चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

Thu, 22 Aug 2024 12:34 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेत्रियों ने झेला यौन उत्पीड़न का दर्द - फोटो : इंस्टाग्राम
यौन शोषण जैसी घिनौनी वारदात किसी को भी अंदर तक झकझोर कर रख देगी। हाल ही में कोलकाता में हुई डॉक्टर की हत्या और बलात्कार की खबर से पूरा देश गुस्से में है। इसी बीच अभिनेत्री सेलिना जेटली ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने ऊपर बीती उस घटना को याद किया जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया था। हालांकि, सिर्फ सेलिना ही नहीं मनोरंजन जगत की कई अन्य चर्चित अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्हें यौन शोषण का दर्द सहना पड़ा। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों से रूबरू कराएंगे जिन्होंने ऐसी घिनौनी वारदात का जिक्र कर हर किसी को हैरान कर दिया-
विज्ञापन

2 of 7
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम:@celinajaitlyofficial
बीते दिन सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर अपनी छठी कक्षा के दिनों की एक तस्वीर साझा की। इसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'पीड़ित हमेशा दोषी होता है। इस तस्वीर में मैं छठी कक्षा में थी, जब पास के विश्वविद्यालय के लड़के मेरे स्कूल के बाहर इंतजार करने लगे। वे हर रोज स्कूल रिक्शा का पीछा करते हुए घर तक आते थे और मुझे चिढ़ाते थे।' उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा दिखावा किया कि उन्होंने उन पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया, 'कुछ दिनों बाद इसी वजह से उन्होंने मेरा ध्यान आकर्षित करने के लिए बीच सड़क पर मुझ पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। वहां खड़े किसी भी व्यक्ति ने इस पर ध्यान नहीं दिया।' सेलिना को उनकी शिक्षिका ने दोषी ठहराया और पीड़ित होने के बावजूद अपमानित किया। अभिनेत्री ने एक और घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने उनकी गलती न होने के बावजूद खुद को दोषी माना। उन्होंने बताया कि जब वे 11वीं कक्षा में थीं, तब उनका उत्पीड़न किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि राजकोट हवाई अड्डे पर फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' के वक्त उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस घटना के वक्त उनका बचाव अनुपम खेर ने किया था। उस वक्त वह काफी डर गई थीं। स्वरा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि एक निर्देशक ने भी उन्हें काफी ज्यादा परेशान किया था। 

4 of 7
सोनम कपूर आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर भी इस घिनौनी वारदात से अछूती नहीं रही हैं। उनके साथ यह घटना एक थिएटर में घटी थी। उन्होंने खुलासा किया था कि जब वह 13 साल की थीं, तब उनके साथ यौन शोषण हुआ था। उन्होंने साझा किया था कि जब वह थिएटर में थीं तो किसी शख्स ने उनके पर्सनल एरिया पर हाथ लगाया था, जिसके चलते वह बुरी तरह से कांपने लगी थीं लेकिन उस समय कुछ भी कहने में असमर्थ थीं।

Taapsee Pannu: तापसी ने बताया क्यों राजनीतिक मामलों पर चुप रहना पसंद करते हैं कलाकार, कहा- ये है दो धारी तलवार
विज्ञापन

5 of 7
कल्कि केकलां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां को भी यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था। इस बात का जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह महज नौ साल की थीं तो वह यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोंर कर रख दिया था। 

Taapsee Pannu: 'मैं सार्वजनिक संपत्ति नहीं...,' पैपराजी के साथ होने वाली नोकझोंक पर तापसी पन्नू की दो टूक
विज्ञापन

6 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
सुष्मिता सेन ने बताया था कि एक पुरस्कार समारोह में उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में उस दर्दनाक घटना को याद करते हुए कहा था, 'मैंने उसका हाथ पकड़ लिया था और जब मैंने उसे खींचा तो मैं बहुत चौंक गई, कि वह एक छोटा 15 साल का लड़का था। आम तौर पर इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए मैं बहुत सारी अन्य कार्रवाई कर सकती थी। लेकिन वो एक 15 साल का लड़का था, मैं उसे गर्दन से पकड़कर भीड़ के सामने से टहलाने के लिए ले गई। मैंने उसे कहा कि अगर मैं इस बारे में सबको बताऊंगी तो तुम्हारी जिंदगी खत्म हो जाएगी बच्चा।'

Film Stars Looks: अपने लुक से फैंस को चौंका चुके हैं ये सितारे, सूची में अक्षय खन्ना का नाम भी हुआ शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम: @bipashabasu
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। वह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जिस दौरान वह फिल्म 'जिस्म' के प्रमोशन के लिए एक नाइट क्लब में पहुंची थीं, वहां पर उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी। छेड़छाड़ के बाद उस शख्स ने भागने की कोशिश की थी। हालांकि बिपाशा के साथ उस वक्त जॉन मौजूद थे तो उन्होंने भागकर उस शख्स को पकड़ा और सबक सिखाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें