बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। अब शाहरुख बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं। शाहरुख ने फिल्म दीवाना (1992) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद से ही शाहरुख लगातार फैंस के दिलों में घर कर गए। करियर में शीर्ष तक पहुंचते- पहुंचते शाहरुख ने खुद भी कई अभिनेत्रियों को लॉन्च किया। अब तक कई अभिनेत्रियां शाहरुख के साथ डेब्यू कर कर शीर्ष पर पहुंच चुकी हैं। हालांकि कुछ का करियर आगे नहीं बढ़ पाया। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी पहली फिल्म शाहरुख के साथ थी।