फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 8 एक्ट्रेस सलमान खान के साथ डेब्यू करके भी हुईं फ्लॉप, एक तो एक्टिंग छोड़ बनीं नेता

Fri, 31 May 2019 04:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। जल्द ही वो अपनी फिल्म भारत के जरिए एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका मचाने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी और तब्बू जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी। सलमान के साथ काम करना हर एक्ट्रेस की ख्वाहिश होती हैं। लेकिन सलमान के साथ डेब्यू करने वाली कुछ एक्ट्रेस का करियर सिर्फ कुछ फिल्मों तक ही सिमट कर रह गया। इनमें से कई फिल्म इंडस्ट्री भी छोड़ चुकी हैं। आज हम आपको ऐसी ही 8 एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 9
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
भाग्यश्री (मैंने प्यार किया, 1989)
भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था। करियर की शानदार शुरुआत के बाद भी भाग्यश्री ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। 1997 में भाग्यश्री की आखिरी फिल्म सौतन में लीड रोल में नजर आई थीं। अब भाग्यश्री साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं। वह मराठी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में मां के रोल करती नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
सलमान खान की हीरोइन रेवती का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
रेवती (लव 1991)
मलयालम एक्ट्रेस रेवती ने बॉलीवुड में लव फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इससे पहले वो मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। यह फिल्म हिट साबित हुई। लेकिन रेवती को बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला। 2014 में आई फिल्म 2 स्टेटस में उन्होंने आलिया भट्ट की मां का रोल किया था।

4 of 9
Nagma
नगमा (बागी, 1990)
नगमा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी' (1990) से डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही बावजूद इसके नगमा इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाई। इसके अलावा उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जो हिट रही हो। उन्होंने 'सनम बेवफा' (1991), 'हस्ती' (1992), 'किंग अंकल' (1992), 'कुंवारा' (1999) सहित कई फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2007 में आई फिल्म 'बैक टू हनीमून' में नजर आई थीं। अब फिलहाल वो कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Raveena Tandon and Salman Khan - फोटो : social media
रविना टंडन (पत्थर के फूल, 1991)
रविना टंडन ने सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। रविना ने कई हिट फिल्में दीं। 1999 में गैर उनकी आखिरी फिल्म थी जिसमें वो अजय देवगन के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। 2000 में बुलंदी फिल्म भी आई थी, लेकिन उसमें रवीना टंडन साइड रोल में थीं। 2017 में उनकी मातृ फिल्म आई थी, जिसमें वो 16-17 साल की लड़की की मां बनी थीं। हालाकि रवीना अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं और कई रियल्टी शो में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Salman Khan, Chandni - फोटो : social media
चांदनी (सनम बेवफा- 1991)
डेब्यू फिल्म 'सनम बेवफा' में चांदनी ने रुखसार खान का रोल प्ले किया था। इसके बाद हिना, जयकिशन और मिस्टर आजाद जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन हिना को छोड़कर कोई फिल्म कामयाब नहीं रही। चांदनी फिलहाल अमेरिका में डांस एकेडमी चलाती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
sneha ullal - फोटो : file photo
स्नेहा उल्लाल (लकी- 2005)
डेब्यू फिल्म 'लकी' में लकी नेगी का रोल प्ले कर चुकीं स्नेहा उल्लाल ने बाद में 2006 में आई फिल्म 'आर्यन' में काम किया। हालांकि फिल्म कामयाब नहीं रही। इसके बाद स्नेहा ने तेलुगु और बंगाली फिल्मों का रुख कर लिया। 

8 of 9
भूमिका
भूमिका चावला (तेरे नाम- 2003)
बॉलीवुड में 'तेरे नाम' से डेब्यू करने वाली भूमिका ने इस फिल्म में निर्जरा का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने दिल ने जिसे अपना कहा, सिलसिले और गांधी माय फादर जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि बॉलीवुड में उनकी कोई फिल्म नहीं चली। इसके बाद भूमिका ने साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया। फिलहाल वो सपोर्टिंग रोल ही कर रही हैं। हाल ही में वो 'धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की बहन के रोल में नजर आई थीं।
विज्ञापन

9 of 9
ZAREEN KHAN
जरीन खान (वीर- 2010)
'वीर' में जरीन ने प्रिंसेस यशोधरा का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने रेडी, हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3 जैसी कुछ फिल्में कीं। हालांकि किसी भी फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस के रोल में नहीं दिखीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें