फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह हैं विदेश में पैदा हुईं बॉलीवुड की 5 एक्ट्रेस, कोई 'HIT' तो कोई 'FLOP'

Wed, 21 Feb 2018 05:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Deepika Padukone
बॉलीवुड किसी देश, शहर और जात-पात का मोहताज नहीं है। यहां सिर्फ और सिर्फ टैलेंट पर जंग जीती जाती है। कहा जाता है कि अगर बॉलीवुड में काम करना है तो हिंदी आना बहुत जरुरी है। लेकिन हम आपको अपनी इस स्पेशल खबर में बता रहे हैं कि विदेशों में पैदा होने वाली उन एक्ट्रेस के बारें में जो आज अपने नाम और काम से पहचानी जाती हैं...
विज्ञापन

2 of 11
akshay kumar, katrina kaif
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे कटरीना कैफ की। कटरीना कैफ का रियल नाम कटरीना टॉरकूटो है। वह 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में पैदा हुई थीं। बॉलीवुड में कटरीना की गिनती आज जानी-मानी अभिनेत्रियों में होती हैं। बता दें कि कटरीना हांगकांग में पैदा हुई हैं लेकिन उनकी नागरिकता ब्रिटेन की है। कटरीना ने बॉलीवुड फिल्म बूम (2003) से फिल्मों का सफर शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 11
Katrina kaif
कटरीना ने तेलुगु फिल्म मल्लीस्वरी (2004) में किरदार अदा किया किया था। लेकिन सलमान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' से उन्हें बॉलीवुड में नई पहचान मिली। इसके बाद कटरीना ने ,सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' में काम किया। कटरीना को फिल्म फेयर अवार्ड में दो बार बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमीनेशन के लिए भी जगह मिली है। हाल ही में फिल्म टाइगर जिंदा है में कटरीना ने जबरदस्त अभिनय किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। बता दें कि कटरीना बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। कटरीना अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो में शाहरुख के साथ नजर आने वाली हैं।
 

4 of 11
Deepika Padukone
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है दीपिका पादुकोण का। 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में पैदा हुईं दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हैं। बता दें कि दीपिका की फीस भी सबसे ज्यादा है।  दीपिका अब तक तीन फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 11
deepika padukone
दीपिका ने बॉलीवुड में फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दीपिका के करियर की रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत तीन सबसे बड़ी फिल्में हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
Nargis Fakhri - फोटो : Twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी 20 अक्टूबर 1979 को अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में पैदा हुईं। नरगिस एक अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस से हैं जो बॉलीवुड में हाथ आजमा रही हैं। लेकिन नरगिस को बॉलीवुड में कुछ ज्यादा मिला नहीं। 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार से उन्होंने फिल्मों का सफर शुरू किया।
विज्ञापन

7 of 11
नर्गिस फखरी
फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रणबीर कपूर थे। हालांकि फिल्म हिट साबित हुई थी लेकिन फिल्म से नरगिस को कोई बड़ी पहचान नहीं मिली। बॉलीवुड में नरगिस कुल मिलाकर पांच फिल्मों में नजर आईं हैं जिसमें वरुण धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' भी शामिल हैं। 

8 of 11
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car - फोटो : jeep india
जैकलीन फर्नांडिस एक श्रीलंकाई एक्ट्रेस हैं और 11 अगस्त 1985 को मनामा में पैदा हुईं थी। जैकलीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से की थी। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह फिल्म 'मर्डर 2' में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं।

9 of 11
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car - फोटो : jeep india
जैकलीन ने सलमान के साथ फिल्म 'किक' में भी काम किया है। फिलहाल जैकलीन फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग मे बिजी है जहां उनके साथ सलमान एक बार फिर नजर आएंगे। जैकलीन  2006 में मिस श्रीलंका यूनीवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन जैकलीन बॉलीवुड में अभी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं।

10 of 11
Sunny Leone
कनाडा के सर्निया में पैदा हुईं बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी बॉलीवुड में आज अलग पहचान रखती हैं। उनका जन्म 13 मई 1981 को हुआ था। वह एक इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। बता दें कि सनी शादी शुदा हैं और एक पोर्नस्टार भी रह चुकी हैं।  
विज्ञापन

11 of 11
Sunny Leone
बॉलीवुड में उनकी एंट्री 2012 में आई पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से हुई थी। इसके बाद उन्हें फिल्म 'जैकपोट' (2013), 'रागिनी एमएमस-2' (2014) और 'एक पहेली लीला' (2015) में देखा गया। सनी कई आइटम नंबर भी कर चुकी हैं जिसमें एक शाहरुख की फिल्म 'रईस' में 'लैला ओ लैला' भी हैं। सनी आने वाले दिनों में फिल्म 'टोटल धमाल' में एक बार फिर नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें