फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास अंदाज में अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहीं विद्या बालन, जिंदगी में लाना चाहती हैं ये बड़ा बदलाव

Mon, 01 Jan 2018 10:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vidya balan
'तुम्हारी सुलु' एक्ट्रेस विद्या बालन के लिए आज का दिन काफी खास है। एक तो नए साल का जश्न तो दूसरी ओर वो आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में विद्या बालन ने अपने बर्डथे प्लान्स और न्यू ईयर रिजोल्यूशन के बारे में खुलासा किया है। 

पढे़ं- जानिए, करीना, शिल्पा, आलिया कहां मना रहे हैं New Year का जश्न
विज्ञापन

2 of 5
तुम्हारी सुलु-पोस्टर - फोटो : T-Series
विद्या बालन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तुम्हारी सुलु' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी इसके साथ ही उन्हें 'बेगम जान' फिल्म में की जमकर तारीफ हुई। एक्ट्रेस ने Bollywoodlife से बात की और इस खास दिन को सेलीब्रेट कैसे कर रही हैं बताया।

पढे़ं- ट्रोल बेडरूम वीडियो पर सोफिया ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं बंदूक की नोक पर किया सबकुछ
विज्ञापन

3 of 5
तुम्हारी सुलु-पोस्टर - फोटो : T-Series
बातचीत करते हुए विद्या ने कहा - 'मैं इस दिन को अपने करीबियों के साथ मनाऊंगी। मैं कभी भी कोई रिजोल्यूशन नहीं बनाती क्योंकि वो उसी दिन टूट जाता है। मेरा ये मानना है कि जन्मदिन ही आपकी जिंदगी में एक नई शुरुआत होती है तो और वो दिन साल का पहला दिन होता है तो वो और भी खास हो जाता है। मैं हर साल अपने इस दिन को परिवार के साथ मस्ती करके बिताती हूं। मैं इस दिन बाहर जाकर कोई पार्टी नहीं करती लेकिन देखते है कि इस दिन क्या खास करती हूं।'

पढे़ं- एक हफ्ते में 'टाइगर जिंदा है' ने तोड़ डाले 15 रिकॉर्ड, 'बाहुबली' भी इसके आगे पड़ी फीकी

4 of 5
विद्या बालन
जब विद्या से पूछा क्या आप इस साल अपने जिंदगी में कुछ बदलाव लाना चाहती हैं या फिर अपने आप को कोई गिफ्ट देना चाहती हैं? इस पर उन्होंने कहा -  'मैं अपनी जिंदगी में कोई भी बदलाव नहीं चाहती। इतना जरूर है कि अपने लिए कुछ समय निकालूं।'

पढे़ं- Bigg Boss 11: हिना खान ने कहा कुछ ऐसा, सलमान ने एक बार फिर लगा दी क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vidya Balan
इसके साथ ही विद्या ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि अभी तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की हैं और बर्थडे के बाद ही कोई स्क्रिप्ट पढ़ूंगी। आपक बता दें कि काफी समय से विद्या बालन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं हालांकि 'बेगम जान' फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थीं। लेकिन हाल ही में रिलीज फिल्म 'तुम्हारी सुलु' हिट फिल्म रही जिसमें बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की। 

पढे़ं- दुबई में न्यू ईयर मना रही हैं शिल्पा शेट्टी, बिकनी में शेयर की तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें