फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA के खिलाफ उर्मिला मातोंडकर का बड़ा बयान, बोलीं- 'ये कानून गरीबों और मुस्लिमों के विरोधी है'

Fri, 31 Jan 2020 11:45 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने गुरुवार को एक सार्वजनिक बैठक के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की तुलना 1919 के रॉलेट एक्ट से की। यह बैठक सीएए, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ नॉन वायलेंट पीपुल्स मूवमेंट ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Urmila Matondkar - फोटो : instagram
लोगों को संबोधित करते हुए अभिनेत्री ने कहा- '1919 का रॉलेट एक्ट और 2019 का सीएए ऐसे दो अधिनियम हैं जिन्हें इतिहास में 'काले कानून' के रूप में जाना जाएगा। सीएए गरीब लोगों के खिलाफ है। जैसा कि कहा जा रहा है यह कानून मुस्लिम विरोधी है। हम ऐसा अधिनियम नहीं चाहते हैं जो धर्म के आधार पर मेरी पहचान और नागरिकता का पता लगाता हो। यह हमारे संविधान में है कि आप धर्म, भाषा, लिंग या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकते।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करतीं उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI
उर्मिला के अलावा कई बॉलीवुड सितारे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतर चुके हैं। इन सितारों में स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट, फरहान अख्तर, हूमा कुरैशी, नसीरुद्दीन शाह, मीरा नायर और कोंकणा सेन के अलावा कई और हस्तियां हैं। इन सभी ने खुलकर सीएए के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया। उर्मिला मातोंडकर की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

4 of 5
रोड शो के दौरान उर्मिला मतोंडकर - फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर ने आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। ये मुंबई नॉर्थ सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं। उनका मुकाबला भाजपा के सांसद गोपाल शेट्टी से था। इस चुनाव में उर्मिला को शिकस्त मिली थी। चुनाव हारने के कुछ वक्त बाद अभिनेत्री ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उर्मिला एक बार फिर से सीएए के खिलाफ बयानबाजी करके चर्चा में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urmila matondkar with husband - फोटो : file phot
उर्मिला की निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होंने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप शादी कर ली थी। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में दस साल छोटे हैं। उर्मिला लंबे वक्त से सिनेमाजगत हैं दूर हैं। उर्मिला आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2018 में आई 'ब्लैकमेल' फिल्म में 'बेवफा ब्यूटी' गाने पर डांस करती दिखी थीं। 

Jawaani Jaaneman Review: सैफ की गाड़ी ने फिर खाए हिचकोले, 'जवानी जानेमन' की ये हैं कमजोर कड़ियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें