फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके-लद्दाख को 'काला' दिखाते ही ट्रोल हुईं स्वरा, यूजर्स बोले-'कश्मीर में अंधेरा मत दिखाओ'

Mon, 12 Aug 2019 05:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बेबाक बयानों और ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में हाल ही में स्वरा ने जम्मू-कश्मीर को लेकर एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। जिसके चलते स्वरा ट्रोल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
swara bhasker
दरअसल स्वरा भास्कर का ट्वीट जम्मू-कश्मीर और उनकी ईद को लेकर है। स्वरा ने ट्वीट में लिखा- 'इस त्योहार पर किसी को भी अकेला और पागल महसूस करने की जरूरत नहीं है। दिल्लीवालों इन कश्मीरी स्टूडेंट्स के प्रति थोड़ी मोहब्बत दिखाओ। थोड़ा खाना लेकर आइए और ज्वॉइन कीजिए।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
swara bhasker
बता दें कि स्वरा ने सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे पर सभी को दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचकर प्रोटेस्ट करने की अपील की है। अपने इस पोस्ट में स्वरा ने एक पोस्टर शेयर किया है। गौरतलब है कि इस पोस्टर में जम्मू-कश्मीर को काले रंग का दिखाया गया है। 

ये भी पढें: बारिश में भीगते हुए दवाई लेने पहुंचीं स्वरा, कैमिस्ट शॉप के बाहर मीडिया को देख दिए ऐसे रिएक्शन

4 of 6
swara bhaskar
तस्वीर के साथ लिखा है- 'ईद घरों से दूर, कश्मीर में कम्युनिकेशन ब्लैकआउट है तो चलो हमारे साथ सेलिब्रेट करो। जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा आयोजन किया जा रहा है। अपना लंचबॉक्स साथ में लेकर आइए।'

ये भी पढ़ें: स्वरा बोलीं मुगलों ने भारत को अमीर बनाया, भड़के यूजर्स बोले- 'तुम्हें और जलील होना है'
विज्ञापन

5 of 6
swara bhaskar shame film - फोटो : twitter
स्वरा अपने ट्वीट पर काले जम्मू-कश्मीर दिखाने के चलते ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-'बीबीसी वालों ने बोला क्या? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिख- 'क्या यही स्टूडेंट्स 2 साल पहले क्रिकेट मैच में पाकिस्तान से भारत की हार को सेलिब्रेट नहीं कर रहे थे? तो उन्हें एक लात मारिए। एंटी नेशनल्स को लात पड़नी चाहिए। यदि ये वाकई भारतीय हैं तो हमारा दिल और बांहे इनकी लिए हमेशा खुली हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SWARA BHASKAR
एक और अन्य यूजर ने स्वरा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'जो करना है करो, लेकिन कश्मीर में अंधेरा मत दिखाओ। अभी तो वहां सुबह हुई है और तिरंगा खिला है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें