सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड तक का सफर
सुष्मिता सेन 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स बनी थीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड मे कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं चली, लेकिन इसके बाद सुष्मिता को डेविड धवन की फिल्म 'बीवी नंबर 1' में काम करने का मौका मिला, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह कई सुपहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। वहीं, अब वह वेब सीरीज 'आर्या' से ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। अब वह सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग भी जल्द शुरू कर सकती हैं।