सोनम कपूर-आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वे अपने पति के कंधों पर हाथ रखे खड़ी हैं और दोनों ने हंसते हुए कैमरा के सामने पोज किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में सोनम ने लिखा- आपकी तुलना में कुछ भी नहीं, मिस यू, सात साल का साथ और प्यार। इसपर उनके पति आनंद आहूजा ने मजेदार तरीके से रिप्लाई किया। उन्होंने प्यार से लिखा- 'सोना, मई में सात साल, हम पहली तारीख से गिनना शुरू करते हैं न, न कि जब हमने फोन पर बात करना शुरू किया था तब से'। सोनम के इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट करके बधाई दे रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने आनंद आहूजा के कमेंट पर हंसने वाली इमोजी लगाई है।