फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के बाद दिग्गज एक्ट्रेस शम्मी का निधन, अमिताभ बच्चन ने कहा- 'धीरे धीरे सब बिछड़ रहे हैं'

Tue, 06 Mar 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शम्मी
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस शम्मी का मंगलवार को निधन हो गया। शम्मी 87 साल की थीं। इस खबर की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।
विज्ञापन

2 of 5
शम्मी
बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शम्मी आंटी...फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन के कई साल देने वाली... हमारे परिवार की दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शम्मी लंबी बीमारी से ग्रसित थीं। दुख की बता है,  धीरे-धीरे वे सब चले जाते हैं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
शम्मी
शम्मी ने फिल्म 'कुली नंबर 1' 'खुदा गवाह', 'हम', 'अर्थ', 'द बर्निंग ट्रेन', 'शिरिन फरहाद की तो निकल पड़ी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा टीवी के पॉपुलर सीरियल 'देख भाई देख' में भी उनका अहम रोल था।
 

 

4 of 5
शम्मी
बिग बी के अलावा संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने लिखा, 'शम्मी आंटी मेरे लिए एक बहुत अच्छी अदाकारा थीं। वो मेरी मां की बहुत अच्छी दोस्त थीं और हम सब उन्हें बहुत प्यार करते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी हंसी स्वर्ग में भी गूंजती रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शम्मी
बता दें कि शम्मी ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। 1949 से 1969 में वो फिल्मों में काफी सक्रिय रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें