बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती के चर्चे आज भी वैसे ही है, जैसे 80 के दशक में रहते थे। उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी खूबसूरती पहले की तरह बरकरार है और यही वजह है कि रेखा जब भी किसी कार्यक्रम में पहुंचती हैं। तो सभी की नजरें उनपर होती है। हमने रेखा को कांजीवरम सिल्क साड़ी, मांग में सिंदूर, आंखों में काजल और लाल लिपिस्टिक के लुक में ही कई कार्यक्रमों में शामिल होते हुए देखा है। अभिनेत्री ने इस स्टाइल को काफी अच्छे से कैरी किया है और इसके दम पर वो हमेशा अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। लेकिन रेखा ने अपने बोल्ड अवतार से भी लोगों को हैरान किया है। जी हां, रेखा अपने बोल्ड लुक के चलते रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी। उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं।