फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड संग यहां दिखीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे हुआ दोनों का यह क्लोज वीडियो वायरल

Tue, 29 May 2018 06:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
Priyanka chopra
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह तो सभी जानते हैं कि प्रियंका कभी अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोली हैं। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने से सच्चाई सामने आती ही जा रही है। 

बात दरअसल यह है कि प्रियंका अमेरिका में डॉजर्स स्टेडियम में अपने तथाकथित ब्वॉयफ्रेेंड निक जोनस के साथ एक बार फिर नजर आईं। लेकिन इस दौरान किसी फैन ने इस सीन को अपने फोन में कैप्चर वायरल कर दिया। 

बता दें कि इस वीडियो में प्रियंका, निक के साथ बेसबॉल स्टेडियम में अंदर आते हुए दिखाई दे रही हैं। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं जब दोनों को एक साथ देखा गया है। इससे पहले निक और प्रियंका साल 2017 में एक रेड कार्पेट इवेंट में एकसाथ देखा गया था। लेकिन उस दौरान प्रियंका ने इस डेट को मजाक में टाल दिया था।  बात करें निक जोनस की तो बता दें कि वह एक अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। फिलहाल वह 25 साल के हैं और कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें