फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा एक्ट्रेर्स से अफेयर पर ताउम्र कुंवारी रही ये एक्ट्रेस, पढ़ें परवीन बॉबी की जिंदगी के किस्से

Sun, 20 Jan 2019 06:49 AM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
परवीन बाबी
बॉलीवुड में 70 के दशक का वो दौर था जब इंडस्ट्री में हेमा मालिनी, जीनत अमान, डिंपल कपाड़िया और रेखा जैसी एक्ट्रेसेस का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था, लेकिन उसी समय हवा के ताज़े झोंके की तरह बॉलीवुड में एक और एक्ट्रेस ने कदम रखा। पर्दे पर अपनी बेपनाह ख़ूबसूरती, बोल्डनेस और बिंदास अंदाज़ से लोगों के सिर चढ़कर बोलता था इस एक्ट्रेस का जादू। जी हां, हम बात कर रहे हैं बला की खूबसरत परवीन बाबी का। परवीन की जिंदगी हमेशा ही विवादों में घिरी रही है। कभी अपने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर वह सुर्खियों में आई तो कभी शादीशुदा शख्स के साथ मोहब्त कर के सुर्खियां बटौरी। आज हम आपको इस खूबसूरत अदाकारा की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Parveen Babi
परवीन बाबी ने सालों से चली आ रही सीधी-साधी एक्ट्रेसेस की परिभाषा को बदलकर रख दिया था। 20 जनवरी 2005 को हुस्न की मल्लिका परवीन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज भले ही परवीन हमारे बीच में नहीं है लेकिन अपनी फिल्मों के जरिये वो आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है। परवीन बॉबी अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई पूरी ही कर रही थीं कि तभी उनकी जिंदगी ने एक ऐसा मोड़ लिया जो उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा। पढ़ाई के दौरान ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक बीआर इशारा की नजर उन पर पड़ी। कहा जाता है कि उस वक्त परवीन मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी और उनके हाथ में सिगरेट थी। परवीन का ये अंदाज देखकर बीआर उनसे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत अपनी फिल्म के लिए उन्हें साइन कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
Parveen Babi
परवीन हमेशा ही अपनी लव लाइक को लेकर मीडिया की हेडलाइन्स में रही हैं। परवीन ने यूं तो कभी शादी नहीं की थी, लेकिन उनके महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी डेनजोगपा जैसे कई शादीशुदा पुरुषों के साथ रिश्ते रहे थे। परवीन और बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन की भी इश्क की भी अफवाहें उड़ी थीं। निमार्ता-निर्देशक महेश भट्ट ने तो परवीन बॉबी की जिंदगी पर 'वो लम्हे' भी बनाई थी।  कहते हैं न कि आप जितनी ऊंचाइयों पर होते हैं उतने ही आप अकेले भी होते हैं। परवीन के साथ भी कुछ ऐसा ही था। ज्यादा लाइमलाइट और सक्सेस ही परवीन की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई थी। अपने सफलता के ऊंचाइयों पर वह मनोरोग का शिकार हो गईं थी। 

4 of 5
parveen babi
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा भी आया जब उन्होंने अमिताभ बच्चन पर आरोप लगाए थे कि बिग बी उन्हें जान से मारना चाहते हैं। हालांकि बाद में ये साफ हो गया था कि यह सब उनकी बीमारी के वजह से था। परवीन को अपने इलाज के लिए विदेश भी जाना पड़ा था, लेकिन फिर भी वह अपनी बीमारी से पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाईं थी। अकेलेपन ने परवीन को धीरे-धीरे अंदर से खाना शुरू कर दिया था। कहते हैं लोग प्यार में किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। भले ही परवीन की प्रेम कहानी पूरी नहीं हुई लेकिन उन्होंने हमेशा शिद्दत से प्यार किया। लेकिन इसी प्यार ने परवीन को हमेशा धोखा दिया। बॉलीवुड में परवीन और महेश के इश्क की खबरें भी बहुत थी। कहते हैं एक रात महेश, परवीन से गुस्सा होकर चले गए थे और परवीन उनके पीछे दौड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परवीन बॉबी
इश्क में अंधी परवीन ने इस बात पर भी ध्यान नहीं दिया कि उनके शरीर पर कपड़ें नहीं थे। परवीन की अपने लिए इस हद तक दीवानगी को देख महेश घर वापस लौट आए थे। बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका को कभी ऐसी मौत मिलेगी, यह किसी ने नहीं सोचा होगा। 20 जनवरी 2005 में में मुंबई स्थित उनके फ्लैट के बाहर जब तीन दिनों तक दूध और अखबार पड़े देखे तो लोगों को शक हुआ। लेकिन तब तक उनके कमरे से बदबू भी आनी शुरू हो गई थी जिसके बाद उनकी सोसायटी के लोगों ने पुलिस को फोन किया। लोगों ने दरवाजे को खुलवाया तो सब ये देखकर हैरान रह गए कि करोड़ों दिलों में राज करने वाली और पर्दे पर धूम मचाने वाली बोल्ड गर्ल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें