फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Daughters: शोभना समर्थ से लेकर रवीना तक, इन बॉलीवुड हीरोइनों की बेटियां कर चुकी हैं फिल्मों में काम

Fri, 17 Jan 2025 08:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actress Daughters: बॉलीवुड में कई मशहूर अभिनेत्रियां हैं, जिनकी मां ने अपने अभिनय से दशकों तक दर्शकों का दिल जीता है। वहीं इन अभिनेत्रियों की बेटियों ने भी अपनी मां की राह अपनाई और फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लागों का खूब मनोरंजन किया है।
विज्ञापन
1 of 8
मां की राह पर बेटियां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में कई दिग्गज अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अभिनय से खूब नाम कमाया। अपनी मां के इसी पेशन को फॉलो करते हुए इन अभिनेत्रियों की बेटियों ने भी बॉलीवुड में अभिनय के जरिए अपनी खास पहचान बनाई। इस लिस्ट में रतना बाई की बेटी शोभना समर्थ, शोभना समर्थ की बेटी नूतन, नूतन की बेटी तनुजा, तनुजा की बेटी काजोल के अलावा अब रवीना की बेटी राशा थडानी ने भी अपनी मां की राह को अपनाते हुए बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है।
विज्ञापन

2 of 8
रतन बाई-शोभना समर्थ-नूतन - फोटो : एक्स
रतन बाई-शोभना समर्थ-नूतन
रतन बाई ने 1936 में मराठी फिल्म फ्रंटियर्स ऑफ फीडम में अभिनय की शुरुआत की। रतन बाई की बेटी शोभना समर्थ ने भी मां की राह थाम ली और अभिनय को अपना करियर बना लिया। शोभना ने बोलती फिल्मों के शुरुआती दिनों में अपना करियर शुरू किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म निगाहें नफरत 1935 में रिलीज हुई थी। उन्हें 'राम राज्य' फिल्म में सीता के किरदार के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। शोभना ने अपने फिल्मी करियर में विलासी ईश्वर, निगाह-ए-नफरत, दो दीवाने, कोकिला जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। शोभना ने दो फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया, जिससे उनकी बेटी नूतन और तनुजा का करियर शुरू हुआ। फिल्म 'हमारी बेटी' में तनुजा ने अपनी बड़ी बहन नूतन के साथ अभिनय किया था।  
 
विज्ञापन

3 of 8
तनुजा मुखर्जी-काजोल-तनीषा - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
तनुजा मुखर्जी-काजोल
फिल्म छबीली से तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन तनुजा की मां शोभना समर्थ ने ही किया था। तनुजा को 'मेमदीदी', 'चांद और सूरज', 'बहारें फिर भी आएंगी', 'ज्वेल थीफ' और 'हाथी मेरे साथी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। तनुजा की बेटी काजोल और तनीषा हैं। काजोल के अलावा उनकी छोटी बहन तनिषा भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन वह अपनी मां और बहन की तरह प्रसिद्धि हासिल नहीं कर पाईं। काजोल ने अपना फिल्मी सफर फिल्म बेखुदी से शुरू किया, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि फिल्म बाजीगर से मिली। इसके बाद काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई बेहतरीन फिल्में कीं। काजोल अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं।
 

4 of 8
सोनी राजदान-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
सोनी राजदान-आलिया भट्ट
सोनी राजदान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन निर्देशक महेश भट्ट से शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 'त्रिकाल', 'खामोश' और 'सारांश' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली सोनी की बेटी हैं आलिया भट्ट। आलिया इस समय बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद आलिया ने लगातार कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें 'हाईवे', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'उड़ता पंजाब', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'राजी', 'कलंक', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र' और ऑस्कर फेम साउथ फिल्म 'आरआरआर' भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
अमृता सिंह-सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amrita40_
अमृता सिंह-सारा अली खान
अमृता सिंह ने 'बेताब' के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद अमृता ने 'मर्द', 'साहेब', 'चमेली की शादी' और 'नाम' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। अमृता और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान पटौदी हैं। सारा ने भी अपनी मां और पिता की तरह ही बॉलीवुड फिल्मों में अपना करियर बनाया। सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपने करियर की शुरुआत की। सारा ने 'सिम्बा', 'कुली नं. 1', 'ऐ वतन मेरे वतन' के अलावा कई फिल्मों में अभिनय किया है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
हेमा मालिनी-ईशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@imeshadeol
हेमा मालिनी-ईशा देओल
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर के साथ फिल्म 'सपनों का सौदागर' से की थी। इसके बाद हेमा ने 'शोले', 'बागबान', 'राजा जानी', 'सीता-गीता' के अलावा कई फिल्मों में अभिनय किया। हेमा की बेटी ईशा देओल ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाया, लेकिन वह अपनी मां की तरह सफल नहीं हो पाईं।
 
विज्ञापन

7 of 8
डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@dimplekapadia_dk
डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल खन्ना
डिंपल कपाड़िया ने फिल्म बॉबी से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन राजेश खन्ना से शादी के बाद उन्होंने कुछ समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से कई फिल्मों में अभिनय किया। डिंपल ने अपने करियर में 'बॉबी', 'सागर', 'राम लखन' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना हैं, उन्होंने फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ट्विंकल ने 'जान', 'बादशाह', 'जब प्यार किसी से होता है', 'मेला' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन अक्षय से शादी के बाद उन्होंने सिनेमा को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वहीं डिंपल की बेटी रिंकी खन्ना का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा।
 
विज्ञापन

8 of 8
रवीना टंडन-राशा थडानी - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
रवीना टंडन-राशा थडानी
रवीना टंडन आज भी बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने फिल्म सफर की शुरुआत 'पत्थर के फूल' से की थी। इसके बाद रवीना ने 'एल ओ सी कारगिल', 'अंखियों से गोली मारे', 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं। रवीना की तरह उनकी बेटी ने भी बॉलीवुड में अभिनय करना चुना है। राशा की पहली फिल्म आजाद आज रिलीज हो चुकी है। राशा ने अपनी मां की तरह बॉलीवुड को अपना लिया है और फिल्म आजाद में प्रशंसक उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें