फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदे पर शाहरुख के साथ रोमांस कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, तस्वीर देखिए क्या हो चुका है हाल?

Fri, 10 Nov 2017 04:39 PM IST
amarujala.com, Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में रोमांस किंग शाहरुख खान, संजय दत्त के साथ परदे पर रोमांस करने वाली एक्ट्रेस का क्या हाल हो चुका है, ये बताने के लिए एक तस्वीर ही काफी है। हालांकि उन्होंने इस हाल के पीछे की वजह भी बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
बात हो रही है एक्ट्रेस महिमा चौधरी की। इन्होंने साल 1997 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया था। संजय दत्त के साथ फिल्म कुरुक्षेत्र में सामने आई थीं। चंद्रचूड़ सिंह के साथ दाग, क्या कहना में प्रीति जिंटा के साथ और सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
साल 1997 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से डेब्यू करने वाली महिमा चौधरी ने हाल में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उनके करियर का ग्राफ एकाएक नीचे गिरता चला गया। अपने एक इंटरव्यू में महिमा ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए कहा, 'सिंगल मदर होने की वजह से मुझे अपनी बेटी की परवरिश के लिए पैसे चाहिए होते थे'। 
 

4 of 5
महिमा ने कहा, 'किसी भी फिल्म में काम करने में ज्यादा समय लगता है इसलिए मैं उसमें काम नहीं कर सकती थी। पैसे कमाने के लिए मैंने कई रियलिटी शो को जज करना और फंक्शनों में जाकर रिबन काटना शुरू कर दिया। हालांकि मुझे अब लगता है कि मेरे उस फैसले ने मेरे एक्ट्रेस वाले करियर को खराब करके रख दिया है'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि महिमा चौधरी ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। इस शादी से महिमा की एक 8 साल की बेटी है। फिलहाल महिमा बिना तलाक लिए अपने पति से अलग रह रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें