फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक में माधुरी ने दी एक के बाद एक कई हिट फिल्में, इस फिल्म के लिए मिली सलमान से भी ज्यादा फीस

Tue, 15 May 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रहीं। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। इस फिल्म के लिए तो माधुरी को सलमान से भी ज्यादा फीस भी मिली। 
 
विज्ञापन

2 of 6
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा रही हैं जिनका हर कोई फैन है। शायद ही कोई ऐसा हो जो उनकी खूबसूरती, बेजोड़ एक्टिंग और तीखे नैन-नक्श का दीवाना ना हो। धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रहीं। उनकी पॉपुलैरिटी शायद ही आज की कोई हीरोइन मैच कर पाए।
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित
ये उनकी पॉपुलैरिटी का ही कमाल था कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के लिए उन्हें सलमान खान से भी ज्यादा फीस दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी को इस राजश्री प्रोडक्शंस की इस फिल्म के लिए तकरीबन 2.75 करोड़ बतौर फीस मिली जो उस दौर में किसी भी हीरोइन को मिलने वाली सबसे ज्यादा फीस थी। उस वक्त माधुरी के अलावा किसी और को इतनी फीस मिली भी नहीं। उस हिसाब से माधुरी 90 के दशक की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली हीरोइन रहीं।

4 of 6
माधुरी दीक्षित
दिनोंदिन माधुरी की लोकप्रियता बढ़ रही थी और इसी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए निर्माता-निर्देशक उन्हें फिल्म में लेने के लिए टकटकी लगाए रहते। एक निर्देशक को तो माधुरी ने सालों तक इंतजार कराया। माधुरी के पास उस निर्देशक की फिल्म में काम करने के लिए डेट्स नहीं थीं लेकिन वो निर्देशक था कि उन्हीं के साथ काम करना चाहता था। बस इसी इंतजार में सालों बीत गए।
विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दिक्षित
90 के दशक में माधुरी एक के बाद एक कई हिट फिल्में दे रहीं थीं। उन्होंने 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'राजा', 'दिल तो पागल है', 'लज्जा' और 'देवदास' जैसी कई हिट फिल्में दीं। जूही चावला तक को माधुरी से जलन हो गई थी। एक-दूसरे की लोकप्रियता को देख दोनों में ऐसी दरार आई कि उन्होंने साथ काम ही नहीं किया। हालांकि फिल्म 'गुलाब गैंग' के दौरान दोनों के बीच मतभेद दूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी ने शादी के बाद फिल्मों को अलविदा कह दिया। उस वक्त वो अपने करियर के शिखर पर थीं। कुछ सालों बाद उन्होंने 'आजा नचले' फिल्म के जरिए वापसी भी की लेकिन वो कामयाब नहीं हुईं। बीच-बीच में माधुरी ने टीवी पर भी काम किया और कुछ रियलिटी शोज जज किए लेकिन आज वो अपनी ऑनलाइन डांस अकेडमी चला रही है। अपने पति के साथ वो उसी में रमी हुई हैं। उनके पति श्रीराम नैने अमेरिका के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें