इन दिनों कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड के गलियारे तो बंद हैं। लेकिन फिर भी बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने फैन्स के साथ तालमेल बनाए हुए हैं। लॉकडाउन के बीच पूरा बॉलीवुड अब आपको मिल रहा है सोशल मीडिया पर। सभी बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। ये सेलेब्स अपने पूरे दिन कए गए कामों को अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं। तो वहीं अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हो गया है।