प्यार हर किसी के अंदर होता है। कहा जाता है कि भगवान ने इस दुनिया को बनाया भी प्यार के लिए ही है। हर किसी के लिए प्यार की परिभाषा अलग है। यह एक ऐसा एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। जब वह शख्स हमारी जिंदगी में आता है जिसके साथ हम सात जन्मों तक रहने की कसमें खाने के लिए तैयार हो जाते हैं तब उसे देखते ही दुनिया भर के सपने और ख्वाहिशें हमारी आंखों के सामने तैरने लगती हैं। हमें उसे देखते ही झट से पता चल जाता है कि बस वही है जो हमारे लिए बना है। कहा जाता है कि प्यार का दूसरा नाम त्याग है। जब हम किसी इंसान के प्यार में पड़ते हैं तो उसके लिए सबकुछ त्यागने के लिए तैयार रहते हैं, प्यार के आगे दौलत, शोहरत, रुतबा सबकुछ फीका पड़ जाता है, इन सबका प्यार के आगे कोई मोल नहीं। दुनिया में ऐसे काफी लोग हैं जिन्होंने अपने प्यार के लिए उस चीज का त्याग कर दिया जिससे उसे दौलत, शोहरत मिली। बॉलीवुड की मोहिनी यानी माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी अपने प्यार के लिए बलिदान किया है। उन्होंने प्यार के लिए बॉलीवुड में बनाए नाम, करियर की छोड़ त्याग दिया था।