फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: ये हैं कंगना रणौत की सुपर फ्लॉप फिल्में, बजट निकालने में भी हो गईं थीं फेल

Sat, 19 Sep 2020 07:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: @kanganaranaut
हिमाचल के मंडी जिले में 23 मार्च 1987 को जन्मीं कंगना रणौत ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कंगना को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है। वह फिल्मों में शानदार अभिनय से बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल है। कंगना को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। बावजूद इसके कंगना के खाते में कई फ्लॉप तो कई सुपर फ्लॉप फिल्में भी हैं। चलिए बात करते हैं उन्ही कुछ फिल्मों की।
विज्ञापन

2 of 6
शाका लाका बूम बूम - फोटो : file photo
शाका लाका बूम बूम
फिल्म दो म्यूजिशियंस एजे और रेजी पर आधारित थी। इस फिल्म में कंगना रूही नाम की लड़की के किरदार में थीं। फिल्म में उनके किरदार का बहुत ऑब्जेक्टिफिकेशन किया गया था। फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और उपेन पटेल थे। कंगना की इस फिल्म को किसी ने पसंद नहीं किया था।
विज्ञापन

3 of 6
रिवॉल्वर रानी - फोटो : File Photo
रिवॉल्वर रानी (2014)
कंगना की फिल्म रिवॉल्वर रानी 27 करोड़ के बजट में बनी फिल्म थी। कंगना ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि उन्होंने इसके लिए खूब मेहनत की है। हालांकि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म ने सिर्फ 11.8 करोड़ रुपये ही कमाए थे। फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

4 of 6
मिले ना मिले हम  - फोटो : File Photo
मिले ना मिले हम 
मिले ना मिले हम एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन तनवीर खान ने किया है। ये फिल्म पॉलिटिशियन चिराग पासवान की एक्टिंग डेब्यू थी। कंगना एक सुपरमॉडल के रोल में थीं और उनका किरदार फिल्म ‘फैशन’ में उनके किरदार जैसा था। 
विज्ञापन

5 of 6
कट्टी-बट्टी - फोटो : File Photo
कट्टी-बट्टी (2015)
कट्टी बट्टी 34 करोड़ में बनी थी और इस फिल्म ने सिर्फ 25 करोड़ ही कमाए थे। इस फिल्म में कंगना के साथ इमरान खान नजर आए थे। यह फिल्म भी कंगना को सक्सेस का स्वाद नहीं चखा पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रंगून - फोटो : file photo
रंगून (2017)
कंगना की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी विशाल भारद्वाज की रंगून। यह फिल्म 80 करोड़ में बनी थी और ये फिल्म 41 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें