बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो ट्विटर पर अक्सर न सिर्फ अपने और अपने परिवार के बारे में बात करती हैं, बल्कि साथ ही साथ हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। लेकिन इस बार रंगोली ने बहन कंगना रनौत के बारे में ही सोशल मीडिया पर एक खुलासा कर दिया है।