juhi chawla
- फोटो : insatgram
बेटे के इस फैसले पर जूही कहती हैं, 'मुझे याद है कि उसने मुझसे कहा था कि इस आग में करीब 50 करोड़ जानवरों की मौत हो गई है। ऐसे में मैं क्या कर रही हूं उनकी मदद के लिए। तो मैंने कहा था कि मैंने पेड़ लगाए हैं और बाकी लोगों की कावेरी कॉलिंग प्रोजेक्ट से मदद कर रही हूं।' जूही ने आगे कहा कि हमारी बातचीत के अगले दिन ही उसने मुझे बताया कि उसने अपनी पॉकेटमनी से 300 पाउंड मदद के लिए भेज दिए हैं। मुझे खुशी है कि वो अभी से ही इतना अच्छा सोचता है।' बता दें कि अर्जुन फिलहाल यूके के एक स्कलू में पढ़ाई कर रहे हैं।