3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में जन्मीं गुल पनाग ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं, लेकिन लोग उन्हें एक्टिंग से ज्यादा उनके कूल एटि्ट्यूड के लिए जानते हैं। फिल्मों के चलते गुल भले ही खुद को इंड्स्ट्री में स्थापित ना कर पाईं हो, लेकिन अपने बिंदास अंदाज के चलते उन्होंने अपने चाहने वालों पर खास प्रभाव छोड़ा है। क्यूट सी डिंपल वाली गुल पनाग सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक पायलेट, फार्मूला कार रेसर, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ भी हैं। पर्दे पर गुल ने चाहे जैसे भी रोल निभाए हों, लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद कूल नजर आती हैं।