फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा गुप्ता का कुबूलनामा, डायरेक्टर के बिना कुछ नहीं फिल्म में हीरोइन का वजूद..

Wed, 27 May 2020 01:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री ईशा गुप्ता अब 'हेरा फेरी' सीरीज की तीसरी फिल्म का हिस्सा नहीं रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान खुद ईशा ने इस खबर की पुष्टि की है कि फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'हेरा फेरी' की तीसरी किश्त में वह काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा तब तक थीं, जब तक इस फिल्म को नीरज वोहरा निर्देशित कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : instagram
अब नीरज वोहरा इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं इसलिए ईशा भी अब इस फिल्म में अभिनय करती नजर नहीं आएंगी। लॉकडाउन शुरू होने से पहले तक ईशा गुप्ता दीपक तिजोरी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टिप्सी' में काम कर रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
ईशा गुप्ता
ईशा ने बताया, "वह फिल्म 'टिप्सी' है जिसमें मैं काम कर रही थी। अब मैं 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं रही हूं। इस फिल्म का काम हो सकता है कि अभी भी चल रहा हो। मैं इस फिल्म में तब तक काम कर रही थी जब तक नीरज वोहरा सर इस फिल्म को निर्देशित कर रहे थे। जब वह इस दुनिया का हिस्सा नहीं रहे तो मैं भी इस फिल्म से बाहर हो गई थी।"

4 of 5
हेरा फेरी - फोटो : हेरा फेरी का एक सीन
बता दें कि वर्ष 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है जिसमें अक्षय कुमार, तब्बू, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म की लेखन टीम से नीरज वोरा जुड़े हुए थे। वर्ष 2006 में आई इस फिल्म की सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' को नीरज वोरा ने लिखा भी और खुद निर्देशित भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : Social Media
सीरीज की तीसरी फिल्म को भी नीरज वोरा ही बनाने वाले थे लेकिन वर्ष 2017 में उनका देहांत हो गया। बाद में इस फिल्म को इंद्र कुमार ने निर्देशित करने की घोषणा की। फिल्म पर हुए काम के बारे में ईशा कहती हैं, 'अब जब मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं तो मुझे नहीं पता कि इस फिल्म पर कितना काम हो चुका है और कितना बाकी है।'

पढ़ें: 'नागिन' के बाद अब इस शो के कलाकारों पर पड़ी लॉकडाउन की मार, निर्माताओं ने दिखाया बाहर का रास्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें