प्राची देसाई
- फोटो : social media
प्राची देसाई
प्राची देसाई ने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। यहां सफलता मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। अभिनेत्री की पहली फिल्म रॉक ऑन थी। फरहान अख्तर स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इससे प्राची को कुछ खास मदद नहीं मिली। रॉक ऑन के बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।