फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत से खुश होकर अरविंद केजरीवाल ने कह दी कुछ ऐसी बात, बॉलीवुड अभिनेत्री ने की तारीफ

Wed, 12 Feb 2020 05:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमैंट डैस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Arvind Kejriwal - फोटो : AmarUjala
दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। इस शानदार जीत के बाद अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई थी। उसी दौरान केजरीवाल ने धन्यवाद भाषण में कुछ ऐसी बात बोली कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ऐसा ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
arvind kejriwal
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर की। जीत के बाद अपने भाषण में केजरीवाल ने 'आप' के समर्थकों और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि जीत की खुशी में कोई भी पटाखे न जलाए। दिल्ली में पर्यावरण को देखते हुए केजरीवाल ने ऐसी बात कही। केजरीवाल की इस बात पर ही बॉलीवु़ड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन

3 of 4
Dia Mirza - फोटो : file photo
बता दें कि दीया ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मुझे केजरीवाल जी के भाषण में सबसे अच्छी बात यही लगी कि उन्होंने जीत की खुशी में पटाखे जलाने से मना कर दिया।' ट्वीट में आगे दीया ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। ट्वीट के अंत में दीया ने अरविंद केजरीवाल के लिए लिखा कि 'ऑल द बैस्ट और उम्मीद करती हूं कि आप भविष्य में शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में और अच्छा करेंगे।'
 
विज्ञापन

4 of 4
dia mirza
बता दें कि दीया मिर्जा लंबे वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। एक्टिंग के अलावा दीया ने बतौर निर्देशक अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन किस्मत ने दीया का साथ नहीं दिया। दीया ने लव ब्रेक जिंदगी और बॉबी जासूस जैसी फिल्मों को निर्देशित किया है। हांलाकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें