फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मी टू: प्रोड्यूसर के आरोपों पर आलोक नाथ ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात..

Tue, 09 Oct 2018 05:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
#meeto कैंपेन के तहत टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंटा नंदा ने दिग्गज कलाकार आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आलोक नाथ पर यौन शोषण का खुलासा होने पर बॉलीवुड के कई सितारे हैरान हैं तो वहीं कुछ ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। लेकिन अब एक्टर आलोक नाथ ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बेकसूर हैं और आरोप लगाने वाले 25 साल तक खामोश क्यों रहे, क्या उन्हें कानून और पुलिस पर जरा सा भी विश्वास नहीं था।
 
विज्ञापन

2 of 5
आलोक नाथ ने इंटरव्यू में आगे कहा ' मैं बेगुनाह हूं और जिनके पास कोई काम नहीं हैं वहीं लोग ऐसे काम कर रहे हैं, 25 साल तक चुप रहने का क्या मतलब है, क्या उस वक्त पुलिस और कानून नहीं था, जिसे जो कहना है कहता रहे, मेरा परिवार मेरे साथ है और मुझे अच्छी तरह जानता भी है, मुझपर विश्वास करता है, अगर किसी के कहने पर मुझे दोषी कहा जा रहा है तो मेरे कहने पर लोग मुझे बेगुनाह भी माने, मीडिया मुझे गुनहगार ना बनाए, जिसने मुझ पर आरोप लगाया है उनसे भी जाकर पूछो, औरतों को कमजोर बताया जाता है तो इसलिए लोग इस झूठे आरोप को सच मान रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
बता दें कि इससे पहले ट्विटर पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने विंटा नंदा द्वारा सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न वाले पोस्ट को शेयर करते हुए गुस्से वाला इमोजी ट्वीट किया है। वहीं राजनीति और सामजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी विंटा नंदा का पोस्ट शेयर करते हुए इस घटना को दिल दहलाने वाला बताया है। वहीं टेलीविजन होस्ट मिनी माथुर ने तो आलोक नाथ पर संस्कारी मेरी चप्पल कहकर गुस्सा जाहिर किया है। 

 

4 of 5
विंटा नंदा दुआ के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री नवनीत निशान ने भी आलोक नाथ पर 90 के समय यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नवनीत निशान का आरोप है कि 1994 के मशहूर शो 'तारा' के दौरान विंटा नंदा से पहले आलोक नाथ ने उनका यौन शोषण किया था। इस खुलासे के बाद नाना पाटेकर की तरह आलोक नाथ की भी परेशानी बढ़ गई है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेखिका विंटा नंदा ने सोशल मीडिया के जरिए और आलोक नाथ का नाम लिए बिना साल 1994 में हुई अपने साथ ही घटना को बयां किया है। उन्होंने बताया कि साल 1994 के मशहूर शो 'तारा' के दौरान आलोक नाथ ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अब तमाम महिलाओं ने अपने खिलाफ हुए शोषण पर खुलकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। बीते दिनों एक महिला क्रू मेंबर ने विकाल बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद कंगना ने महिला का समर्थन करते हुए विकास पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप जड़ दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें