अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों का नाम चर्चित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में शुमार है। इसीलिए अक्सर दोनों मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) को सपोर्ट करने के लिए बंगलुरु पहुंची हैं।