फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: देसी अंदाज में नजर आईं फाफ डु प्लेसिस की पत्नी, लोगों ने कहा- अनुष्का की साड़ी है

Sun, 01 May 2022 04:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, इमारी डु प्लेसिस - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में इस पावर कपल ने क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी भारतीय मूल की फार्मासिस्ट पत्नी विनी रमन की शादी अटेंड की। शादी के फंक्शन्स के दौरान मस्ती करते हुए उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आईं। उनके साथ शादी में दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट स्टार फाफ डु प्लेसिस और उनकी पत्नी इमारी सहित अन्य क्रिकेटर और उनके परिवार भी शामिल हुए। शादी की वायरल होती तस्वीरों के बीच एक तस्वीर ऐसी है, जिसे देख लोगों को अनुष्का की साड़ी याद आ गई और उनके फैंस ने इसपर कुछ सवाल उठा दिए। आइए जानते हैं उस वायरल होती तस्वीर में क्या खास है।
विज्ञापन

2 of 4
फाफ डु प्लेसिस और उनकी पत्नी बच्चों के साथ - फोटो : social media
फाफ की पत्नी ने साझा की तस्वरी 
मैक्सवेल की शादी से फाफ और इमारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चों के साथ पार्टी की तस्वीरें साझा कीं थीं। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें साझा की, वैसे ही फैंस ने उनकी ड्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प नोट किया। जहां फाफ ने रेड कलर का कुर्ता और सेफद पजामा पहना था, वहीं इमारी ग्रीन और गोल्डन कलर की चंदेरी साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों तस्वीर में बहुत सुंदर दिख रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
लोगों ने पूछे इमारी से सवाल 
जहां एक तरफ उनके सभी फैंस उनकी इस ट्रेडिशनल ड्रेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस कमेंट करते हुए अचंभित नजर आ रहे हैं कि इमारी की पहनी हुई साड़ी बिल्कुल अनुष्का की साल 2018 में पहनी साड़ी जैसी लग रही है। अनुष्का ने यही ग्रीन कलर की चंदेरी साड़ी पहनी थी, जब उन्हें 'स्मिता पाटिल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। अपनी इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए कई फैंस उनसे कमेंट करके यह बात पूछ भी रहे हैं। इमारी के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अनुष्का के एक फैन ने लिखा, "आपको यह साड़ी कहां से मिली , यह तो अनुष्का की है।" दूसरे ने लिखा, "रुको यह अनुष्का शर्मा की साड़ी नहीं है।" एक अन्य ने लिखा, "यह अनुष्का की साड़ी है।" अनुष्का ने भी इमारी की पोस्ट को 'लाइक' किया है।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का-विराट ने की मस्ती
अनुष्का और विराट ने शादी की पार्टी में खूब मस्ती की और ढेर सारी लाइमलाइट भी लूटी। अनुष्का ने पार्टी में पिंक कलर का सूट पहना हुआ था, तो वहीं विराट ने ब्लैक कुर्ता पजामा पहना था। विराट को शादी में फिल्म 'पुष्पा' के 'ऊ अंतावा' गाने पर अपने दोस्तों के साथ थिरकते हुए भी देखा गया था। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें