फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चोरी-छिपे की शादी, सामने आईं तस्वीरें

Mon, 13 Nov 2017 06:20 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'काय पो चे!' और 'आयशा' में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली अमृता पुरी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गई हैं। अमृता ने अपने ब्वयॉफ्रेंड इमरुन सेठी से पंजाबी रीति रिवाजों से बैंकॉक में शादी की। 
विज्ञापन

2 of 4
अमृता और इमरुन सेठी बहुत समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इमरुन एक बिजनसमैन हैं। अमृता ने शादी के मौके पर आइवरी शेड का भारी लहंगा पहना जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। इंस्टाग्राम पर जब उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू की तब लोगों को उनकी शादी की बात पता चली जिसके बाद मीडिया में भी इस शादी की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन

3 of 4
शादी की रस्में निभातीं अमृता की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वह ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में अमृता रिक्शे पर बैठी हैं। अकेले अमृता ही नहीं उनके ब्वयॉफ्रेंड इमरुन भी दुल्हे के लिबाज में बहुत खूबसूरत लग रहे थे।  इससे पहले अमृता ने अपनी शादी की मेहंदी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उसमें उन्होंने ब्लू कलर का लहंगा पहना था।  
विज्ञापन

4 of 4
अमृता की शादी में टीवी सीरीज 'बंदी युद्ध के' के उनके को-एक्टर्स संध्या मृदुल और सत्यदीप मिश्रा भी पहुंचे। इसके अलावा ईशा चोपड़ा और नौहीद सिरोंसी सरीखे स्टार्स ने भी फंक्शन में चार चांद लगाए। फिल्म और टीवी शो के अलावा अमृता कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें