फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actors: कैटरीना कैफ से लेकर सलमान खान तक, अपने अभिनय के लिए इन सितारों ने नहीं ली थी फीस

Wed, 26 Feb 2025 07:01 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी करोड़ो की फीस और फिल्म में लिए गए हिस्से के कारण चर्चा में रहते हैं। ऐसे में कुछ बॉलीवुड सितारे ऐसे भी हैं, जो कई बार फ्री में काम करते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई सारे सितारे ऐसे होते हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते या कई बार फ्री में ही कैमियो किरदार निभाते हैं। इसमें कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपनी फिल्मों और उनकी फीस को लेकर बयान दिया था। आइए आपको बताते हैं, उन सितारों के बारे में जिन्होंने अपनी कुछ फिल्मों के लिए प्रोड्यूसर से फीस ही नहीं ली थी।
विज्ञापन

2 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी शानदार फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण ने अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए एक रुपये भी चार्ज नहीं किया था। ये फिल्म उन्होंने फ्री में की थी।
विज्ञापन

3 of 8
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी फिल्म ट्रैप्ड फ्री में की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने मेकर्स से कोई फीस नहीं ली थी।

4 of 8
देवा में नजर आएंगे शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर
विवाह, जब वी मेट जैसी शानदार फिल्में देने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'हैदर' के लिए फीस नहीं ली थी। ये फिल्म उन्होंने फ्री में ही की थी।
विज्ञापन

5 of 8
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म अग्निपथ के गाने 'चिकनी चमेली' के लिए कुछ भी चार्ज नहीं किया था। उन्होंने ये गाना बिना किसी चार्ज के फिल्माया था। हालांकि, ये गाना आज भी फैंस बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड के बेहद शानदार फिल्में देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी मुफ्त में फिल्म की। नवाज ने 'मंटो' फिल्म के लिए मेकर्स से कोई फीस नहीं ली थी।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan
सलमान खान
अभिनेता सलमान खान का क्रेज तो फैंस के सिर चढ़कर बोलता ही है। सलमान ने 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'तीस मार खान', 'ओम शांति ओम', 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्मों के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

8 of 8
फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ने 'क्रेजी 4', 'भूतनाथ रिटर्न्स', 'दूल्हा मिल गया' जैसी फिल्मों में फ्री में काम किया था। उन्होंने इन फिल्मों के लिए कोई फीस नहीं ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें