फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले वेटर रह चुके हैं ये सितारे, आज हैं इंडस्ट्री का चमकता सितारा

Sat, 25 Nov 2023 02:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोग अपना नाम कमाने और पहचान बनाने आते हैं। हर किसी का सपना होता है कि उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराए। हालांकि, इंडस्ट्री में पापड़ बेलने से पहले ज्यादातर स्टार कहीं न कहीं नौकरी करते थे। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभिनेता बनने से पहले वेटर की नौकरी कर चुके हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में एक सफल करियर की यात्रा करने वाले अक्षय कुमार ने भी वेटर की नौकरी की है। अभिनेता ने खुलासा किया था कि बैंककॉक में वे वेटर और शेफ की नौकरी करते थे। इसके बाद उन्होंने अभिनय इंडस्ट्री का रुख किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा आज कल अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे अभिनय करियर शुरू करने से पहले वेटर की नौकरी कर चुके हैं। इस समय रणदीप ऑस्ट्रेलिया में रहते थे।

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह भी अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अभिनेता ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमेरिका में रहने के दौरान उन्होंने वेटर की नौकरी की थी। अभिनेता ने बताया कि उस समय उन्हें पॉकेट मनी की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने यह नौकरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बोमन ईरानी
अभिनेता बोमन ईरानी ने बॉलीवुड में 42 साल की उम्र में डेब्यू किया था। इससे पहले बोमन बतौर फोटोग्राफर काम करते थे। आपको बता दें कि अभिनेता ने खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई के ताज होटल में 2 साल तक वेटर की नौकरी की थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें