फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों ने निभाए एक ही फिल्म में 'मल्टीपल कैरेक्टर', संजीव कुमार तो नौ अलग किरदारों में आए थे नजर

Thu, 21 May 2020 12:59 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
एक ही फिल्म में डिफरेंट लुक्स अपनाने वाले सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के किरदार की मांग के मुताबिक बॉलीवुड सेलेब्स अपने आप को अलग- अलग रंग रूप में ढाल लेते हैं। कभी उनको वजन बढ़ाना पड़ता है तो कभी सिक्स पैक एब्स बनाने पड़ते हैं। इसके साथ ही बुढ़ापे से लेकर जवानी तक के किरदारों को बखूबी निभाने के लिए सितारे मेकअप का भी इस्तेमाल करते हैं। वैसे बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में और सितारे हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म में मल्टीपल यानी अलग- अलग किरदार निभाए। आज की इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ सितारों की बात करते हैं जो एक ही फिल्म में अलग अलग लुक्स में नजर आए और दर्शकों से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

2 of 9
फिल्म बंधे हाथ में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अगर कहा जाए कि 1973 में अमिताभ बच्चन ने इस ट्रेंड की शुरुआत की थी तो शायद यह बात गलत नहीं होगी। दरअसल फिल्म बंधे हाथ में अमिताभ के दो किरदार थे। एक तरफ जहां वो सीधे सादे कवि बने थे तो वहीं दूसरा किरदार एक शातिर चोर का था।
विज्ञापन

3 of 9
नया दिन नई रात - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजीव कुमार
फिल्म 'नया दिन नई रात' में संजीव कुमार नौ अलग- अलग किरदारों में नजर आए थे। फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी। संजीव के किरदारों में नौ रस (श्रंगार, करुण, हास्य, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांत) देखने को मिले थे। इस फिल्म में निभाए गए संजीव कुमार के किरदारों की तारीफ आज भी होती है।

4 of 9
धूम 2 में ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
2006 में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म धूम 2 रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन एक चोर के किरदार में थे। चोरी करने के लिए ऋतिक कई अलग अलग गेटअप्स में दिखे थे। महिला से लेकर बुजुर्ग तक के लुक्स में ऋतिक ने जमकर वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन

5 of 9
'वाट्स योर राशि' में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
ऐसा नहीं है कि एक फिल्म में एक से अधिक लुक्स अपनाने का मौका सिर्फ एक्टर्स को ही मिला हो। प्रियंका चोपड़ा भी एक ही फिल्म में एक से अधिक किरदार निभा चुकी हैं। 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'वाट्स योर राशि' में प्रियंका ने 12 अलग- अलग किरदार निभाए। जो 12 राशियों के मुताबिक थे। हालांकि इस वेरिएशन के बाद भी फिल्म फ्लॉप रही लेकिन प्रियंका की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की।
विज्ञापन

6 of 9
sanju
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी 2018 में फिल्म संजू में एक से अधिक लुक्स अपना चुके हैं। बता दें कि फिल्म संजय दत्त पर बनी थी और रणबीर ने संजय की जवानी के दिनों से लेकर बुढ़ापे तक के अलग अलग किरदार निभाए थे। फिल्म में एक्टिंग से रणबीर ने न सिर्फ तारीफ लूटी बल्कि कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
विज्ञापन

7 of 9
फिल्म रॉ में जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
2019 में जॉन अब्राहम की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज हुई थी। फिल्म में स्पाई बने जॉन अब्राहम कई किरदारों में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

8 of 9
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
विवेक ओबेरॉय
पीएम नरेन्द्र मोदी पर बनी बायोपिक कब आई और कब चली गई, सिनेमा पर इसका कुछ खास असर नहीं दिखाई दिया। फिल्म में पीएम मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया था। पीएम मोदी की जिंदगी के अलग अलग पड़ाव दिखाने के लिए विवेक ने कई लुक्स अपनाए थे।
विज्ञापन

9 of 9
फिल्म भारत में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान
फिल्म भारत में सलमान खान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाया गया था। फिल्म में बचपन के अलावा जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का किरदार खुद सलमान खान ने ही निभाया था। इसके लिए फिल्म में सलमान खान ने पांच अलग अलग लुक्स अपनाए थे। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें