फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: खूबसूरत हसीना बन इन सितारों ने पर्दे पर गिराईं बिजलियां, छठे नंबर वाले को तो पहचानना हुआ मुश्किल

Fri, 28 Jul 2023 04:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सेलेब्स - फोटो : amar ujala
हर अभिनेता पर्दे पर अपने बेहतरीन किरदार के लिए जाना जाता है। सितारे अपने किरदार में ढलने के लिए पूरी जी-जान लगा देते हैं, जिससे कि उनके फैंस उनको पसंद करें। इसीलिए सेलेब्स हर तरह के किरदार निभाना पसंद करते हैं। अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए ना सिर्फ सेलेब्स वजन घटाने से लेकर बढ़ाने तक का काम करते हैं बल्कि कई बार तो मेल होकर फीमेल का रोल निभाने से भी नहीं हिचकाते हैं। तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के नाम बताने जा रहें हैं जिन्होंने पर्दे पर महिलाओं की भूमिका निभाई है-
विज्ञापन

2 of 7
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन
कमल हासन अपने बेहतरीन किरदारों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘चाची 420' में कमल हासन ने एक महिला का किरदार निभाया था। फिल्म में कमल को लक्ष्मी चाची के रोल में देखकर दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया था।
विज्ञापन

3 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
गोविंदा पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड के डांसिंग एक्टर ने फिल्म ‘आंटी नंबर 1' में फीमेल कैरेक्टर निभाया था। उन्होंने उस किरदार में लोगों को खूब हंसाया था। इसके बाद तो गोविंदा कई फिल्मों में फीमेल अवतार में नजर आ चुके हैं।

4 of 7
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
एक्टर सैफ अली खान फिल्म 'हमशक्ल्स' में महिला के गेटअप में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने एक्टर रितेश देशमुख के साथ जमकर रोमांस भी किया था।
विज्ञापन

5 of 7
अपना सपना मनी मनी - फोटो : फाइल फोटो
रितेश देशमुख
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख 'अपना सपना मनी मनी', 'हमशक्ल्स' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में भी फीमेल लुक में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में रितेश देशमुख का नजाकत भरा अंदाज देखकर फैंस के होश उड़ गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
एक्टर सलमान खान भी अपनी फिल्म ‘जानेमन' में एक लड़की के लुक में नजर आए थे। इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार लीड रोल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म हड्डी - फोटो : insta
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक फिल्म आने वाली है हड्डी इस फिल्म में वह महिला के किरदार में नजर आने वाले हैं। जब इसका पहला पोस्टर सामने आया था तो अभिनेता को पहचानना मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें