फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड सितारों के घर IVF की मदद से गूंजी किलकारियां, शाहरुख से लेकर शिल्पा शेट्टी का नाम भी है शामिल

Thu, 20 Aug 2020 02:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
IVF की मदद से गूंजी इन सितारों के घर किलकारियां - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी दुनिया में मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब कोई भी चीज नामुमकिन सी नहीं लगती। इसी में से एक है बच्चा पैदा करने की मॉडर्न तकनीक जिसे आईवीएफ और सरोगेसी कहा जाता है। इस तकनीक को बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपनाया है। जिसकी मदद से उनके घरों में किलकारियां गूंजी हैं। इस पैकेज में दिखाते हैं ऐसे ही कुछ सितारे। जो सेरोगेसी या टेस्ट ट्यूब की मदद से माता- पिता बने...
विज्ञापन

2 of 8
सनी लियोनी
सनी लियोनी
बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं। सनी ने सबसे पहले एक बेटी नीशा को गोद लिया था। जिसके बाद साल 2018 में वो दो जुड़वां बच्चों की मां भी बनी हैं। उनके दोनों बच्चों के नाम अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर है। सनी के दोनों बच्चे IVF पद्धति से ही पैदा हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने भी अपनी बेटी के लिए टेस्ट ट्यूब पद्धति का सहारा लिया है। शिल्पा शेट्टी की बेटी का नाम शमिषा है।

4 of 8
बेटे अबराम के साथ शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान तीन बच्चों के पिता हैं। उनके दो बड़े बच्चे आर्यन और सुहाना के बारे में तो सभी जानते हैं। वहीं शाहरुख का तीसरा छोटा बच्चा अबराम है। शाहरुख ने भी बेटे अबराम के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

5 of 8
आमिर खान, किरण के साथ आजाद
आमिर खान
आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की है और इस कपल ने साल 2011 में सेरोगेसी के जरिये संतान प्राप्त की थी। आमिर और किरण के बेटे का नाम आजाद है। दोनों ने इंटरव्यू में बताया था कि ये बच्चा उनके लिए बेहद खास मायने रखता है।
विज्ञापन

6 of 8
अपने बच्चों के साथ करण जौहर - फोटो : Social Media
करण जौहर
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर करण जौहर भी सिंगल पेरेंट हैं। करण के एक बेटा और बेटी हैं। दोनों का नाम यश और रूही रखा गया है। बता दें कि करण ने बेटे का नाम पिता यश जौहर के नाम पर और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा गया है। करण के भी दोनों बच्चे इसी पद्धति से पैदा हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तुषार कपूर
तुषार कपूर भी सिंगल पेरेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। तुषार सेरोगेसी की मदद से पिता बने हैं। उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। अक्सर तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर
टीवी और फिल्मों की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी सिंगल पेरेंट हैं। इस साल ही एकता सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता कपूर के बेटे का नाम रवि कपूर है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के मौत की गुत्थी भी आज तक सुलझ नहीं पाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें