अभिनेता नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास' क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। नाना पाटेकर की तरह ही अन्य सितारे भी हैं, जो अपनी उम्र पर ध्यान न देकर काम कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेताओं और उनकी अदाकारी को लेकर चर्चा होती रहती है। हालांकि, कुछ सितारे अपने अभिनय के कारण चर्चा में हैं। अभिनेता नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास' क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। अपने फिल्मी करियर को लेकर नाना पाटेकर ने बात की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास काम नहीं होगा तो वे पागल हो जाएंगे या किसी को मार देंगे। रिटायरमेंट जैसी चीज के बारे में वे नहीं सोचते हैं। ऐसे ही कुछ अन्य सितारे भी हैं जो अपनी उम्र होने के बाद भी सिनेमा की दुनिया में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर फिल्म 'विजय 69' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने भी इस फिल्म में एक रिटायरमेंट की उम्र के बाद के व्यक्ति की कहानी दिखाई है। अनुपम खेर की फिल्मों को प्रशंसक आज भी बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu
जैकी श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ हाल ही में 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। वे अपने अभिनय के कारण प्रशंसकों की पहली पसंद हैं। साथ ही अक्सर चर्चा में ही रहते हैं। सिंघम अगेन में जैकी श्रॉफ और अजय देवगन की पुरानी दुश्मनी को दिखाया गया।
4 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
अभिनेता अमिताभ बच्चन अभी भी काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन को हाल ही में आई फिल्म कल्कि एडी 2898 में नजर आए थे। वे केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) शो में भी नजर आते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल
अभिनेता परेश रावल को 'आंख मिचोली' और 'शहजादा' जैसी फिल्मों में देखा गया था। परेश रावल को भी फिल्मों के जरिए प्रशंसकों से प्यार मिलता रहता है। परेश राव के फिल्म 'हेरा फेरी' के अगले हिस्से की लगातार मांग करते रहते हैं।
धर्मेंद्र
अभिनेता धर्मेंद्र भी वैसे तो उम्रदराज हो चले हैं लेकिन उन्होंने फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ा है। साल 2023 में आई फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र को रणवीर कपूर के पिता के किरदार में देखा गया था।