बॉलीवुड स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग और बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्हें भारत या विदेशों में ही नहीं,बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया जाता है। अपने स्टारडम के दम पर इन सितारों ने दुनिया ने अपनी अलग पहचान बनाई है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जिनका पाकिस्तान में भी डंका बजता है। चलिए जानते हैं उनके बारे में…
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बी टाउन में राज करते हैं। शोले, डॉन, मुकद्दर का सिकंदर जैसी शानदार फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर को भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि बिग बी की तेजी बच्चन का जन्म पंजाब के लायलपुर में हुआ था, जिसे अब फैसलाबाद (पाकिस्तान) के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हाल ही में एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' में नजर आए थे। पूरी दुनिया में अपने स्टारडम का परचम लहराने वाले शाहरुख को पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है। एसआरके के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जन्म भी पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। मगर बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया और दिल्ली में बस गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा अभिनेता इन दिनों पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 की मेजबानी कर रहे हैं। एक्टर अपनी जबर्दस्त एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी सलमान को काफी पसंद किया जाता है। पाकिस्तान में भी लोग उनकी फिल्में देखने का दीवानों की तरह इंतजार करते हैं।
दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती और जबर्दस्त एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो रोल में नजर आई थीं। भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी एक्ट्रेस के चाहने वालो की कमी नहीं है। पड़ोसी मुल्क में भी दीपिका को काफी पसंद किया जाता है।