अगर बात बॉलीवुड की हो तो लोगों को याद आता है ग्लैमर, महंगा लाइफस्टाइल। एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियों यहां तक की प्राइवेट जेट से सफर करने वाले ये सितारे कई मौको पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे लोकल ट्रेन और ऑटो रिक्शा तक में सफर करते दिखें। हालांकि ये बात सुनकर किसी को भी थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन ये सच है बॉलीवुड के कई स्टार्स जो स्टारडम के ऊंचे पायदान पर हैं लेकिन ये कई बार आम जनता के साथ ऑटो, लोकल ट्रेन और बस में ट्रेवल करते देखें गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण तक किन-किन सितारों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते देखा गया।
रणवीर और दीपिका पादुकोण-
अपनी फिल्म तमाशा के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने ट्रेन से सफर किया था इस दौरान उनके साथ इम्तियाज अली भी थे।