फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fit Actor: 60 की उम्र पार ये अभिनेता रहते हैं फिट और एक्टिव, जैकी श्रॉफ से लेकर कई एक्टर्स के नाम शामिल

Wed, 16 Jul 2025 12:52 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

60 plus active actors of Bollywood: ये सभी अभिनेता उम्र के इस पड़ाव पर भी आकर अपनी फिटनेस, मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं। जानिए 60 की उम्र पार कर चुके एक्टर्स का करियर ग्राफ कैसा है।    
 
विज्ञापन
1 of 6
जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी और संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं, जो 60 साल की उम्र पार करने के बाद भी अपनी फिटनेस और अपने शानदार अभिनय से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। आइए जानते हैं जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, चंकी पांडे और अनुपम खेर का करियर ग्राफ कैसा है। हाल ही में ये एक्टर्स किन फिल्मों में नजर आए और उनकी आगामी फिल्में कौन सी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरी तू मेरा - फोटो : फोटो- धर्मा प्रोडक्शन
जैकी श्रॉफ 
जैकी श्रॉफ अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए मशहूर हैं। कथित तौर पर जैकी की उम्र 68 साल है, लेकिन उनकी फिटनेट और चार्म से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। हाल ही में जैकी, अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। वहीं अब जैकी एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
संजय दत्त
संजय दत्त की उम्र 65 साल है। अपनी फिटनेस और दमदार एक्टिंग से संजय आज भी युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं। संजय दत्त ने के.जी.एफ: चैप्टर 2 में खलनायक की भूमिका में सभी को हैरान कर दिया। तो वहीं वह आखिरी बार फिल्म 'द भूतनी' में नजर आए थे। संजय एक्शन फिल्म 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा संजय 'केडी द डेविल' में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 

4 of 6
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@suniel.shetty
सुनील शेट्टी 
सुनील शेट्टी की उम्र 63 साल है। वह अपनी जबरदस्त फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। सुनील ने वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में एक डॉन का किरदार निभाया, जिसमें उनकी फिटनेस और एक्टिंग की तारीफ हुई। इसके अलावा सुनील, केसरी वीर में भी नजर आ चुके हैं। वह कई आगामी फिल्मों में नजर आ सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@chunkypanday
चंकी पांडे 
चंकी पांडे की उम्र 62 साल है। लेकिन 62 साल के होने के बावजूद चंकी फिल्मों में सक्रिय हैं। चंकी पांडे अपनी कॉमेडी किरदारों से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। हाल ही में चंकी 'हाउसफुल 5' में नजर आए। दर्शकों को हमेशा की तरह चंकी का फनी अंदाज बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher
अनुपम खेर
एक्टर अनुपम खेर की उम्र 70 साल है। इस बढ़ती उम्र का असर अनुपम पर कतई नजर नहीं आता। वह लगातार कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरते आए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। अनुपम खेर अपनी एक्टिंग और फिटनेस के साथ-साथ निर्देशन में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा, वह द बंगाल फाइल्स में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें