फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vineet Kumar Singh Birthday: फिल्मों में 'मुक्काबाज' से मिली विनीत को पहचान, एक्टिंग के अलावा इस काम में भी हैं माहिर

Mon, 24 Aug 2020 08:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विनीत कुमार सिंह बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप की फिल्म 'मुक्काबाज' से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह का सोमवार को जन्मदिन है। 24 अगस्त 1981 को विनीत का जन्म वाराणसी में हुआ था। विनीत ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में फिल्म पिताह से की थी, लेकिन 'पिताह' से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल सकी। एक्टिंग के अलावा भी विनीत काफी प्रतिभाशाली हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
विनीत कुमार सिंह बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विनीत की अब तक की सभी फिल्मों को देखकर ये साफ तौर से कहा जा सकता है कि वो फिल्मों का चयन बहुत सोच समझ कर करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अब तक 100 से भी ज्यादा स्क्रिप्ट पढ़ चुके हैं और पसंद न आने पर ठुकरा भी चुके हैं। वह आज भी ऑडिशन देने से नहीं हिचकिचाते हैं। विनीत के पिता  मैथमेटिशन हैं और विनीत खुद डॉक्टर (आयुर्वेद) हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विनीत कुमार सिंह बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विनीत की बचपन से खेलों के प्रति दिलचस्पी रही है और वह राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल भी खेल चुके हैं। विनीत पढ़ाई में भी अव्वल दर्जे के छात्र रहे हैं। विनीत नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेना चाहते थे, लेकिन परिवार के कारण नहीं ले सके। उनके पास आयुर्वेद में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) का लाइसेंस है।

4 of 5
विनीत कुमार सिंह बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विनीत भोजपुरी टीवी सीरियल और मराठी फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड में उन्होंने हथियार, चैन खुली की मैन खुली, जन्नत, सिटी ऑफ गोल्ड, बॉम्बे टॉकिज, अगली, मुक्काबाज, गोल्ड, सांड की आंख, गुंजन सक्सेना समेत कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनीत कुमार सिंह बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप को मानते हैं मेंटॉर
विनीत फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को अपना गुरु, गार्जियन, मेंटॉर, फ्रेंड सभी मानते हैं। वह कहते हैं, मैं अनुराग पर पूरी तरह यकीन करता हूं। मेरी उनकी बॉन्डिंग कमाल की है। अनुराग की एक और खासियत यह है कि वह अपने स्टार्स को समझते हैं। विनीत अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी नजर आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें