फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्मों के बावजूद सातवें आसमान पर है सिद्धार्थ की किस्मत, हाथ लगी ये बड़ी एक्शन फिल्म

Fri, 31 Jan 2020 03:13 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
sidharth malhotra
'अय्यारी', 'जबरिया जोड़ी' और 'मरजावां' जैसी औसत फिल्मों के बावजूद सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्मकारों की पसंद बने हुए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ ने मुराद खेतानी निर्मित एक्शन फिल्म को साइन किया है। फिल्म का नाम तो अभी सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर बताया जा रहा है कि यह हिट तमिल फिल्म 'तडम' की आधिकारिक हिंदी रीमेक होगी। फिल्म की शूटिंग इस साल मई महीने से शुरू हो सकती है। इस फिल्म का  निर्देशन वर्द्धन केटकर कर रहे हैं। निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म होगी।   
विज्ञापन

2 of 4
sidharth malhotra
इन मायनों में खास होगी फिल्म
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'सिद्धार्थ अपने करियर में पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं। फिल्म में वह एक व्यापारी, छोटे समय के लिए चोर और एक ऐसे जुआरी के किरदार में नजर आएंगे जो पैसे कमाने के आसान रास्ते की खोज में रहता है। फिल्म से जुड़ी तमाम तैयारियां अभी चल रही हैं। टीम सिद्धार्थ के दोनों रूपों पर काम कर रही है। मेकर्स अब सिद्धार्थ के अपोजिट भूमिका निभाने के लिए एक अभिनेत्री की तलाश भी कर रहे हैं। इस फिल्म में विभिन्न तरह के रोचक मोड़ देखने को मिलेंगे साथ ही वह कुछ धांसू चेस सीक्वेंस भी नजर आएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
Sidharth Malhotra
कुछ ऐसी होगी कहानी
गौरतलब है कि 'थडम' का निर्देशन मागीज थिरुमेनी द्वारा किया गया था। इस फिल्म में अरुण विजय मुख्य किरदार में दिखे थे। फिल्म में उनका डबल रोल था। इस फिल्म को बाद में तेलुगू भाषा में भी बनाया गया था। यह फिल्म एक व्यापारी की कहानी है जिसका एक हमशक्ल होता है। यह हमशक्ल चोर और सट्टेबाज होता है। इसी बीच फिल्म में एक कत्ल की गुत्थी सामने आ जाती है जिसका पर्दाफाश फिल्म के क्लाइमैक्स में होता है।  
विज्ञापन

4 of 4
Sidharth Malhotra
इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है फिल्म
गौरतलब है कि सिद्धार्थ जल्द ही विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है, जो 3 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।  इसके साथ ही वह इंद्र कुमार की अगली फिल्म में भी दिखेंगे। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगे। उम्मीद की जा रही है कि सिद्धार्थ की यह नई एक्शन फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

पढ़ें: शादी से दो हफ्ते पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की बैचलर पार्टी, जश्न की तस्वीरें आईं सामने!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें