फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh khan: चार करोड़ की वैनिटी वैन में तैयार होते है शाहरुख खान, किसी महल से नहीं है कम

Fri, 04 Mar 2022 03:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं, जिन्होंने अब तक कई हिट फिल्में फैंस को दी हैं। फैंस उनकी फिल्मों को बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन ये भी सच है कि शाहरुख खान स्टाइल के मामले में भी किंग हैं। उनका फैशन लाखों लोग फॉलो करते हैं। साथ ही, अभिनेता एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। वह मुंबई के एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसका नाम 'मन्नत' है। उनके पास गाड़ियों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। लेकिन आज हम आपको शाहरुख खान के घर या फिर गाड़ियों के बारे में नहीं बताएंगे। बल्कि आज हम आपको अभिनेता की लग्जरी वैनिटी वैन के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के पास बेहद ही लग्जरी वैनिटी वैन है, जो अंदर से किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। अभिनेता के पास वोल्वो बीआर 9 (Volvo BR9) वैनिटी वैन है। इस वैनिटी को दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया था, जो मशहूर ऑटोमोबाइल डिजाइर हैं। इस वैनिटी वैन में शाहरुख खान की हर सुख सुविधा का ध्यान रखा गया है। इतना ही नहीं, इस वैनिटी में उन सभी चीजों को भी शामिल किया गया है, जिससे शाहरुख खान को यहां भी घर जैसा ही महसूस हो। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की वैनिटी वैन के अंदर पैंट्री सेक्शन के साथ आलीशान वॉर्डरोब सेक्शन, स्पेशल मेकअप चेयर और एक अलग से टॉयलेट क्यूबिकल है। इसके अलावा, वैनिटी में मनोरंजन के लिए बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाई गई है, ताकि शाहरुख कभी भी अपनी वैनिटी में बोर ना हो। इस वैनिटी की छत को लकड़ी से सजाया गया है, जो इसे सुंदर लुक देता है। इसके अलावा, इस वैन में इनबिल्ट शॉवर भी लगा है। 

4 of 5
शाहरुख खान वैनिटी वैन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की इस वैनिटी की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये के आसपास है, जिसका फ्लोर कांच का है। इसके अलावा, इस वैनिटी में स्पेस का भी पूरा ध्यान रखा गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेता की वैनिटी को इस तरह से बनाया गया है, जिससे इसका डिजाइन आने वाले वक्त में भी आसानी से बदला जाता है और यही चीज इस वैनिटी को और ज्यादा खास बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान इन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर सामने आ गया है और अब फैंस शाहरुख खान की इस फिल्म इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें