फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सुविधा से लैस है शाहरुख खान की आलीशान वैनिटी वैन, करोड़ों में है कीमत, देखें INSIDE तस्वीरें

Sat, 11 Jul 2020 02:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनका घर मन्नत हो या उनकी आलीशान गाड़ियां हों, आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। ऐसे में शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तुलना किसी फाइव स्टार होटल से की जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। बॉलीवुड के अन्य सितारों से तुलना करें तो शाहरुख खान की वैनिटी सबसे महंगी वैनिटी में से एक है। इसकी कीमत चार से पांच करोड़ बताई जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की वैनिटी डिजाइन करने वाली कंपनी ने इसमें उनकी पसंद का खास ख्याल रखा है। यही नहीं कंपनी ने उनके लिए छह एक्सक्लूसिव फीचर्स भी दिए हैं जो किसी और सितारे के वैनिटी वैन में नहीं है। शाहरुख खान की वैनिटी का फ्लोर पूरी तरह ग्लास से बना हुआ है जबकि इसकी छत और पैनेल का हिस्सा लकड़ी से बना है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
वैनिटी की खासियत यह है कि इसमें एक्सटेंशन भी है। इसका एक हिस्सा खोलकर बढ़ाया जा सकता है जिससे एक बड़ा कमरा जैसा तैयार हो जाता है। जब शाहरुख सेट पर पहुंच जाते हैं और वैनिटी पार्क की हुई होती है तब ही एक्सटेंशन का इस्तेमाल होता है।

4 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
हाइटेक सुविधाओं से युक्त वैनिटी के कई हिस्से सीधे शाहरुख के आईपैड से कनेक्ट हैं। जैसे अगर उन्हें वैनिटी के किसी हिस्से में बैठकर पर्दे बंद करना है तो वो सीधे अपने आईपैड से कर सकते हैं। साथ ही इसमें पैंट्री सेक्शन, मेकअप की कुर्सी, वॉशरूम और वार्डरोब सेक्शन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की वैनिटी में एक इलेक्ट्रिक चेयर लगाई गई है जिससे एक बटन दबाने से वैनिटी के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में कुर्सी पर बैठे बैठे ही जाया जा सकता है। इसके अलावा एक टीवी स्क्रीन भी लगाया गया है जिसपर शाहरुख खाली वक्त में टीवी देखते हैं।

अभय देओल ने नेपोटिज्म और गुटबाजी पर खोली इंडस्ट्री की पोल, कहा- 'कई बार मिली बोलने की सजा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें