फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AskSRK: अबराम के लिए शादी के रिश्ते से लेकर शाहरुख की अगली फिल्म तक, जानिए अभिनेता के 26 मजेदार जवाब

Tue, 21 Apr 2020 01:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 27
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। इस बीच किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस को वक्त दिया और #AskSRK सेशन की मदद से उनके सवालों के जवाब दिए। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं #AskSRK सेशन के सभी सवाल और उनके जवाब।
विज्ञापन

2 of 27
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आप लॉकडाउन में अपना वक्त कैसे गुजार रहे हैं?
इस सवाल पर शाहरुख का जवाब था, 'जनसंख्या बढ़ाने में अपना योगदान देने के बावजूद, तीन बच्चों का साथ होना मजेदार है। तीनों बच्चे अलग-अलग उम्र के हैं। इस तरह तीनों बच्चों के साथ कुछ-कुछ घंटे बिताकर दिन बीत जाता है। बाकी का दिन उनके खिलौने साफ करने में निकल जाता है।'



विज्ञापन

3 of 27
shah rukh khan - फोटो : amar ujala
शाहरुख खान से एक फैन ने पूछ, 'सर आपको इतने लोग भला बुरा कहते हैं फिर भी आप ऐसे कूलमाइंड से उनको कैसे  सह लेते हो?'  शाहरुख खान ने इस सवाल का जवाब भी बेहद कूल माइंड होकर ही दिया। शाहरुख खान ने सवाल के जवाब में लिखा, 'बापू जी ने सिखाया था..बुरा मत देखो, ना सुनो, ना कहो । उसी का पालन करता हूं आज तक।' 

4 of 27
shah rukh khan - फोटो : social media
एक फैन ने शाहरुख खान से स्मोकिंग छोड़ने के लिए सलाह मांगी तो शाहरुख ने जवाब में लिखा, 'आह... तुम ये सवाल गलत जगह पूछ रहे हो दोस्त, लेकिन तुम्हारे प्रयास के लिए ऑल द बेस्ट।'


विज्ञापन

5 of 27
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने पूछा, 'स्क्रिप्ट तो बहुत पढ़ी होंगी आपने, अब एक आध साइन भी कर दो? शाहरुख ने जवाब दिया, 'अबे साइन तो कर दूं.... अभी शूटिंग कौन करेगा!'

विज्ञापन

6 of 27
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के एक फैन ने कहा, 'वो यूपीएससी के एग्जाम के लिए नर्वस है, अगर शाहरुख उन्हें बेस्ट ऑफ लक विश कर दें तो मेरा आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। ऐसे में शाहरुख खान ने उन सभी को ऑल द बेस्ट कहा जो किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं।


विज्ञापन

7 of 27
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान की एक फैन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए उनके किरदारों की नकल की और नाम बताने के लिए कहा। ऐसे में शाहरुख ने फैन को शुक्रिया कहते हुए वीडियो को कूल बताया।



 

8 of 27
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि इन दिनों क्या सीखा? इस पर शाहरुख ने कहा, 'अपनी रफ्तार कुछ धीमी करने की जरूरत है। रोजमर्रा से कुछ हटकर जीवन और प्रकृति को देखने और महसूस करने की जरूरत है।'



 

9 of 27
shah rukh khan - फोटो : social media
एक फैन ने लिखा, 'आपकी फिल्में मेरे लिए क्वांरटीन एंटरटेनमेंट हैं। हर दिन आपकी फिल्म देखने से कोरोना दूर रहता है। आप क्या कहते हैं।' इस पर शाहरुख ने लिखा, 'उम्मीद करते हैं कि इस वायरस से जीतेंगे...और इंशा अल्लाह उससे भी तेज जितनी रफ़्तार से मैंने फिल्में की हैं।'


10 of 27
shah rukh khan
एक फैन ने लिखा, 'क्या आप राजकुमार हीरानी और सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्में कर रहे हैं?' इस पर शाहरुख ने लिखा, 'क्या ये अच्छा रहेगा कि मैं स्क्रिप्ट तुम्हें भी भेज दूं। तनाव मत लो मेरे भाई, मैं उनके साथ बहुत सारी फिल्में करूंगा।'



 

11 of 27
shah rukh khan
एक फैन ने कहा कि, 'आपकी आने वाली फिल्मों के बारे में अफवाह सुनकर परेशान हो चुका हूं, प्लीज एलान कर दो'। इस पर शाहरुख ने कहा, 'खुद को इतना मत परेशान मत करो। ये तय है कि मैं कुछ फिल्में करूंगा... ये भी तय है कि वे बनकर तैयार होंगी और ये भी तय है कि आपको भी उनके बारे में पता चल जाएगा।'



 

12 of 27
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media
एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'कल रात सपने में मैं गौरी से मिला था। हम दोनों ने आपके बारे में बातें की। मैंने उन्हें बताया कि मैं आपसे दो बार मिला हूँ और ये भी कहा कि मैं फिर आपसे मिलना चाहता हूँ। वो मुझे पसंद करती हैं और आप उन्हें सलाम कहिएगा।' इस पर शाहरुख़ का जवाब था, 'मैं उन्हें आपका सलाम दूंगा, जब वो आज रात मेरे सपनों में आएंगी।'




 

13 of 27
shah rukh khan - फोटो : file photo
एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि, 'जिदंगी में उतार चढ़ाव आता रहता है, ऐसे में बतौर सुपरस्टार ये कैसे पता लगेगा कि अब करियर को अलविदा कहने का वक्त आ गया है।' इस पर शाहरुख ने लगा, ' नहीं पता, इसका जवाब कोई सुपरस्टार दे सकता है, मैं तो किंग हूं।'


 

14 of 27
शाहरुख खान
एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि, 'इससे पहले ऐसा कब हुआ था जब करीब एक महीने तक आप घर से बाहर नहीं गए थे?' शाहरुख ने जवाब में कहा, 'पिछले साल में कई बार।'



 

15 of 27
Aamir Khan Shah rukh Khan and Salman Khan - फोटो : file photo
एक यूजर ने पूछा, 'आमिर खान लाल सिंह चड्ढा रिलीज कर रहे हैं, सलमान खान राधे, अक्षय कुमार कई सारी फिल्में और आप बहाने बना रहे हैं... ऐसा क्यों?' शाहरुख का जवाब था, 'यार यही पहले आप...पहले आप में पिसता जा रहा हूँ... क्या करूँ।'


16 of 27
shah rukh khan
यह पूछे जाने पर कि, 'कोरोना वायरस का फिल्म इंडस्ट्री पर क्या असर होगा? ये लॉकडाउन के बाद कितनी बदल जाएगी?'  शाहरुख ने लिखा, 'मैं समझता हूं कि हमे पॉज बटन दबाना होगा... रीसेट करना होगा और अपनी दुनिया को फॉरवर्ड कर प्ले करना होगा।'



 

17 of 27
शाहरुख खान
अनुराग शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, 'मेरी भतीजी वेदिका अबराम से प्यार करती है, क्या वो उससे शादी कर सकती है। वो पिछले महीने ही एक साल की हुई है।' इस पर शाहरुख ने लिखा, 'खुदा उसे सलामत रखे। वो बहुत सुंदर है।'


18 of 27
शाहरुख खान
एक फैन ने लिखा कि, 'आप उन फैंस को कोई मैसेज देंगे जो आपकी अगली फिल्म का इतंजार कर रहे हैं।' इस पर शाहरुख ने लिखा, 'सब्र का फल अच्छा होता है।'



 

19 of 27
शाहरुख खान
एक फैन ने लिखा, 'खान साहब आपको मिस करते हैं, आपके बिना बॉलीवुड अधूरा है।' इस पर शाहरुख ने लिखा, 'हां... मुझे याद है टॉम क्रूज ने भी यही कहा था- तुम मुझे पूरा करते हो।'



 

20 of 27
shah rukh khan
एक फैन ने लिखा,'सर, अगली फिल्म में फुल मास एक्शन होना चाहिए।' शाहरुख ने लिखा, 'भाई... सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग में.. मास की बात मत बोल प्लीज... हम सब करेंगे, चिंता मत करो।'



 

21 of 27
shah rukh khan
एक शख्स ने पूछा, 'सर सही-सही बताना कितना दिया पीएम फंड में?' शाहरुख का जवाब था, 'वाकई... खजाँची हो क्या?'



 

22 of 27
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने पूछा, 'सलमान खान ने अपना नया गाना करोना ना रिलीज किया है। इस गाने को खुद सलमान ने ही गाया है। क्या आपने वो गाना सुना?' शाहरुख खान ने सलमान खान का नया देखने के सवाल पर जवाब में लिखा, 'भाई कमाल का सिंगल और सिंगर है।' 




 

23 of 27
shah rukh khan
एक यूजर ने पूछा कि मार्टिन स्कोर्सेसे या क्रिस नोलान में आपका फेवरिट निर्देशक कौन है।' इस पर शाहरुख ने लिखा, 'दोनों ही बेहतरीन हैं और मैं दोनों से मिला भी हूं... लेकिन राजू अपना सा लगता है... नहीं?'



 

24 of 27
shah rukh khan
एक फैन ने शाहरुख खान के टूथब्रश का कलर पूछा तो शाहरुख ने जवाब में लिखा, 'भगवान भी हैरान रह गया होगा कि ऐसा भी सवाल कोई पूछ सकता है। टूथब्रश का कलर काला है।'



 

25 of 27
Shah Rukh Khan
एक फैन ने लिखा, '2010 के आपके ट्वीट्स कमाल के होते थे।' इस पर शाहरुख ने लिखा, 'हां.. मुझे उन्हें दोबारा कॉपी पेस्ट करना शुरू कर देना चाहिए।'



 

26 of 27
Shah Rukh Khan
एक फैन ने पूछा, 'सर आप सिर्फ इंग्लिश मीडियम वालों को जवाब देते हैं, हिंदी वालों को नहीं', इस पर शाहरुख ने लिखा, 'मीडियम को जवाब ही नहीं देता... सिर्फ मैक्सिमम को देता हूँ।'



 
विज्ञापन

27 of 27
Shah rukh Khan
एक फैन ने शाहरुख खान की स्मार्टनेस का राज जानना चाहा तो अभिनेता ने लिखा, 'मैंने अपने टीचर्स की बातों पर खूब ध्यान दिया है।'


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें