फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: इस लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं सलमान खान, जानिए और भी कई राज

Wed, 27 Dec 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान का आज बर्थडे है। अपनी जिंदगी के 52 साल पूरे कर चुके सलमान का जन्‍म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली हैं जिन्हें आप यकीनन पहली बार जानेंगे। आइए जानते हैं...

पढ़ें:- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई रिसेप्शन में जुटे स्टार्स, सामने आई फोटोज
 
विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान (file photo)
सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। इसके साथ आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि सलमान आधे मुस्लिम और आधे हिंदू हैं। क्योंकि सलमान के पिता सलीम खान ने ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की थी। सुशीला और सलीम के बेटे ही सलमान, अरबाज, सोहेल और बेटी अलविरा हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
salman khan
सलमान आज एक बड़े स्टार हैं जिनके आगे-पीछे फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की लाइन लगी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि संघर्ष के दिनों में सलमान को B-ग्रेड  फिल्में बनाने वाले एक डायरेक्टर ने गेट आउट कहकर बाहर निकाल दिया था। सलमान आज संजय दत्त, आमिर खान जैसे कलाकारों के बेहद करीबी दोस्त हैं लेकिन स्ट्रगल के समय  सलमान को इन बड़े एक्टर्स से बहुत जलन होती थी।
 

4 of 9
ss - फोटो : ss
सलमान खान अपने अफेयर्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में कदम रखते ही उनको कई हीरोइनों से प्यार हुआ। इसमें संगीता बिजलानी से उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था। आपको लगता होगा कि संगीता उनकी पहली गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन नहीं, सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थीं। सलमान उस वक्त सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई करते थे। 
विज्ञापन

5 of 9
salman khan
सलमान घंटों शाहीन के कॉलेज के बाहर रेड कलर की स्पोर्ट्स कार में उनका इंतजार करते थे। आज सलमान भले ही बड़े स्टार बन गए हों लेकिन इस हसीना के लिए वो दूधवाले तक बन गए थे। सलमान शाहीन के घर पर दूध और ब्रेड पहुंचाया करते थे। शाहीन के बाद सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी आईं। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा। शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन ऐन मौके पर संगीता ने शादी से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन

6 of 9
सलमान खान - फोटो : Getty Images
सलमान को तैराकी का भी बहुत शौक है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि स्कूल के दिनों में सलमान खान नेशनल लेवल स्विमिंग कंप्टीशन के प्रतियोगी के रूप में जाने जाते थे। सलमान पेंटिंग करने के बेहद शौकीन हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सलमान ने अपनी फिल्म 'जय हो' का पोस्टर खुद पेंट किया था। साथ ही फिल्म 'वीर' की स्क्रिप्ट उन्होंने खुद लिखी है।
विज्ञापन

7 of 9
सलमान खान
सलमान खान अपने हाथों में जो ब्रेसलेट पहनते हैं उसके चर्चे भी आपने खूब सुने होंगे। आइए आपको सलमान के इस ब्रेसलेट का राज बताते हैं। दरअसल, ऐसा ही एक ब्रेसलेट सलमान के पिता सलीम खान के हाथ में भी है। उन्होंने ही सलमान को ये ब्रेसलेट गिफ्ट में दिया था। सलमान इसे अपने लिए बेहद लकी मानते हैं।

8 of 9
सलमान खान
सलमान को साबुन का काफी शौक है। उनके बाथरूम में कई तरह के खुशबूनुमा साबुन आपको मिल जाएंगे। सलमान खान को कई बार ट्विटर के जरिए अपने फैंस से बातचीत करते देखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की कोई ईमेल ID नहीं है। उन्हें मेल पर बात करना बिल्कुल पसंद नहीं है। साथ ही सलमान खान कभी भी अपनी फिल्मों का रिव्यू नहीं पढ़ते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
बिग बॉस - फोटो : SELF
सलमान की जिंदगी से जुड़ा एक और राज आपको चौंका देगा। सलमान खान को trigeminal neuralgia नाम की बीमारी है जो लाइलाज है। इसे आत्महत्या की बीमारी के नाम से भी जाना जाता है। सलमान का कहना है कि इस वजह से उन्हें एक अंडा खाने में कई बार घंटों लग जाते हैं। इसके अलावा सलमान खान ने आजतक रुमाल का इस्तेमाल नहीं किया। अपना चेहरा या हाथ साफ करने के लिए सलमान हमेशा मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें