बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' के साथ-साथ आगामी मूवी 'आदिपुरुष' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' टिकट खिड़की पर फेल रही, वहीं 'आदिपुरुष' में उनके लुक को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। ऐसे में अब खबर है कि सैफ अली खान ने एक बिल्डर से तंग आकर उस पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने उससे हर्जाने की मोटी रकम की मांग भी की है।