फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी एक्टर राजेंद्र नाथ की आज है 11वीं पुण्यतिथि, आईजी के बेटे और इन 3 कपूर एक्टर्स के थे मामा

Wed, 13 Feb 2019 06:22 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
हिंदी सिनेमा का एक ऐसा अभिनेता जिसकी अदाओं भर से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। जो सिनेमा के पर्दे पर अगर खामोश भी हो जाता था तो लोगों की हंसी थमती नहीं थी। कलर और ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के जानदार हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ की 13 फरवरी को डेथ एनिवर्सरी है। जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bollywood
राजेंद्र नाथ का जन्म 8 जून 1931 को टीकमगढ़ राज्य में हुआ था। उस दौरान हिंदुस्तान में ब्रिटिश हुकूमत थी। आजादी के बाद टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के हिस्से में चला गया। राजेंद्र के पिता करतार नाथ रीवा शहर के आईजी ऑफ पुलिस थे। राजेंद्र के आठ भाई और चार बहनें थीं। राजेंद्र के सबसे बड़े भाई प्रेमनाथ थे। राजेंद्र डॉक्टर बनना चाहते थे। बड़े भाई का फिल्मों में रुझान देखते हुए उनकी भी फिल्मों में रूचि बढ़ने लगी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
bollywood
राजेंद्र नाथ ने 1961 में आई फिल्म 'जब-जब फूल खिले' में पोपट लाल का किरदार निभाया था। वह किरदार इतना हिट हुआ था कि लोग उन्हें राजेंद्र नाथ की जगह पोपट लाल के नाम से याद करने लगे थे। राजेंद्रनाथ रेडियो के लिए भी नाटक किया करते थे। 

4 of 6
bollywood
फिल्म 'दिल देके देखो' ने राजेंद्र नाथ के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया। पोपट लाल के नाम से मशहूर हुए राजेंद्र को इस फिल्म के बाद तमाम फिल्मों के लिए कॉमेडियन के रोल ऑफर हुए। 1969 में आई 'प्यार का मौसम', 1980 में आई 'एक बार कहो' 1984 में आई यादगार राजेंद्रनाथ की प्रमुख फिल्में हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
bollywood
राजेंद्र नाथ का बॉलीवुड के कपूर खानदान से गहरा रिश्ता है। राजेंद्र की बहन कृष्णा ने राज कपूर से शादी की थी। राजेंद्रनाथ रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के सगे मामा हैं। कलर और ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के जरिए राजेद्र नाथ ने लोगों को खूब हंसाया। उनकी कॉमेडी टाइमिंग बहुत जबरदस्त थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood
मशहूर हास्य कलाकार राजेन्द्र नाथ का 76 साल की उम्र में 13 फरवरी 2008 को देहांत हो गया था। राजेन्द्र नाथ उस दौर के कलाकार थे, जब फिल्मों में हीरो के साथ एक हास्य अभिनेता अनिवार्य होता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें