बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेशी फिल्म फेस्टिवल में पहली फिल्म
देवकी बोस के निर्देशन और ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म सीता किसी भी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म में गुल हामिद, पृथ्वीराज कपूर और दुर्गा खोटे मुख्य भूमिका में थे। वर्ष 1934 में इस फिल्म को दूसरे वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने राम की भूमिका निभाई।