फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक, एक्टर ने फॉलोवर्स की दी चेतावनी

Fri, 16 Mar 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Manoj Bajpayee
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। फिल्म 'अय्यारी' फेम एक्टर ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मनोज बाजपेयी - फोटो : file photo
एक्टर मनोज बाजपेयी ने फॉलोवर्स को आगाह किया है कि वह उनके अकाउंट से भेजे गए किसी भी लिंक को क्लिक ना करें, वर्ना उनका अकाउंट भी हैक हो सकता है। इस जानकारी के लिए एक्टर के फैन्स ने उनका शुक्रिया अदा किया है। 
वहीं कुछ लोगों को संदेह है कि चेतावनी भरा यह पोस्ट भी हैकर ने भी डाला है-
विज्ञापन

3 of 4
Abhishek Bachchan
गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी से पहले बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था।  42 वर्षीय अभिनेता के अकाउंट पर तुर्की और अंग्रेजी भाषाओं में ट्वीट किए गए हैं जिनके साथ तुर्की झंडे का इमोजी भी है। पाकिस्तान समर्थक इस तुर्की साइबर सेना ‘अइलदिज टिम’ ने उनके अकाउंट का नाम भी बदल दिया। जूनियर बच्चन नाम के उनके अकाउंट का अब नाम जूनियर बच्चना हो गया
विज्ञापन

4 of 4
अनुपम खेर - फोटो : SELF
वहीं हाल के दिनों में आईआईएफटी के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का ट्विटर अकाउट हैक कर लिया गया था। मामला सुलझते ही एक्टर ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने ट्वीट किया, 'थैंक्यू ट्विटर इंडिया, मेरा अकाउंट हैक होने के बाद जिस शानदार तरीके से आपने मामले को हैंडल किया। सभी दोस्तों और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे लॉस एंजिलिस में आधी रात अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। हैकर्स के लिए- आई लव इंडिया। भारत माता की जय।'

इससे पहले भाजपा के महासचिव राम माधव, राज्यसभा सांसद स्वप्न दासगुप्ता और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के ट्विटर अकाउंट्स भी हैक कर लिए गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें