अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को जैकी श्रॉफ की बातों से काम करने की प्रेरणा मिलती है। उनके साथ ही कई सितारे हैं, जिन्हें अपने सह कलाकारों से प्रेरणा मिली है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैकी श्रॉफ को इंडस्ट्री में अपनी प्रेरणा मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जैकी श्रॉफ के लिए सोशल मीडिया पोस्ट की। इसमें जैकी श्रॉफ काम को लेकर कुछ चीजें बताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया, 'जिंदगी है बीडू, काम आते रहते हैं, करते रहने का, आगे चलते रहने का, समझे न बीडू, आएगा आते रहेंगे.... मजा लेने का, दूसरे दिन का इंतजार करने का, आया आंख खुल गया, हाथ पैर नहीं दुख रहे फिर निकल लेने का...'। प्रियंका ने इस कोट को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्हें जैकी श्रॉफ की बात से प्रेरणा मिलती है, ऐसा उनका कहना है। ऐसे में हम आपको बताएंगे ऐसे अभिनेताओं के बारे में...।
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के चहेते अभिनेताओं में से एक हैं लेकिन सलमान खान को भी बॉलीवुड में ही सितारों से बातों को लेकर प्रेरणा मिलती रहती है। सलमान खान को फिटनेस के मामले में टाइगर श्रॉफ से प्रेरणा मिलती है। सलमान खान ने कहा, “मुझे एहसास हुआ कि जब आप अपना खून-पसीना बहाते हैं और अपना बेस्ट देते हैं, तभी आपके दर्शक आपकी कड़ी मेहनत को समझेंगे और उसकी सराहना करेंगे। इसलिए अब, 55-56 साल की उम्र में, मैं वही काम कर रहा हूं, जो मैं तब करता था जब मैं 14 और 15 साल का था, ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी युवा पीढ़ी टाइगर श्रॉफ है।"
विज्ञापन
3 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान
हिना खान को अभिनेता सलमान खान से प्रेरणा मिलती है। हिना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मैं हमेशा सबसे विनम्र और दयालु सलमान खान के साथ अपनी मुलाकातों से कुछ न कुछ सीखती हूं। इस बार यह अलग था। शूटिंग के लंबे और थकाऊ दिन के बाद मुझसे मिलने के लिए उन्होंने जो प्रयास किया, वह पूरे दिन खड़े होकर वही करते रहे, जो वे करते हैं। इसने वास्तव में मेरे दिल को छू लिया। उन्होंने मुझे बुलाया और करीब एक घंटे तक मेरे साथ बैठे रहे, मेरे इलाज के हर छोटे-मोटे विवरण के बारे में पूछा और जिस तरह से उन्होंने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की, वह काफी अलग था।"
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे को काम में दीपिका पादुकोण से प्रेरणा मिलती है। दीपिका को "अब तक की सबसे खूबसूरत महिला" और "बहादुर अभिनेत्री" बताते हुए अनन्या ने बताया कि उनके साथ काम करने से उन्हें क्या सीखने को मिला। "वह पहली महिला सुपरस्टार हैं जिनके साथ मैंने काम किया है, और मैंने देखा कि वह इस बारे में कितनी स्पष्ट थीं कि सेट को कैसे चलाया जाना चाहिए, उन्हें उस पल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए एक अभिनेता से क्या चाहिए। मैंने सोचा, 'मुझे खुद को ऐसे ही पेश करना चाहिए।' एक लड़की के रूप में, आप पूछ सकते हैं, आगे बढ़ सकते हैं, और जो आप चाहते हैं उसे प्राप्त कर सकते हैं।"
हानिया आमिर
अभिनेत्री हानिया आमिर ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वे पाकिस्तान की आलिया भट्ट कहलाती हैं। अगर कोई ब्रांड इंडिया में आलिया भट्ट को चाहता है तो पाकिस्तान में उन्हें वह ब्रांड मिल जाता है। इस बात से ही हानिया को इंडस्ट्री में काम करने की प्रेरणा मिलती है। वे अपने काम को और बेहतर तरीके से करना पसंद करती हैं।